Saturday, 23 August 2025
देश
India US Postal Service: अमेरिका के लिए भारतीय डाक सेवाएं सस्पेंड, जाने वजह
डेली संवाद, नई दिल्ली।
India US Postal Service Suspension News:अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (Donald Trump) द्वारा भारत पर 50 फीसदी तक टैरिफ लगाने के बाद भारत ने कड़ा करार जवाब दिया है। भारतीय डाक विभाग ने 25 अगस्त से अमेरिका के लिए ज्यादातर डाक सामानों की बुकिंग सस्पेंड करने जा रहा है। फिलहाल ये फैसला अस्थायी रूप से लागू होगा।
India US Postal Service Suspension[/caption]
यह भी पढ़ें: थाईलैंड घूमने के लिए नहीं है वीजा की जरूरत, बैग और पासपोर्ट उठाइए और घूम आइए
जानकारी के मुताबिक भारतीय डाक (India Post) विभाग 23 अगस्त को एक प्रेस नोट जारी करके इसकी जानकारी दी। 29 अगस्त से अमेरिका जाने वाले सभी अंतरराष्ट्रीय डाक सामानों पर देश-विशेष इंटरनेशनल इमरजेंसी इकोनॉमिक पावर एक्ट (IEEPA) टैरिफ स्ट्रक्चर के अनुसार कस्टम ड्यूटी देनी होगी। चाहे उनकी कीमत कितनी भी हो। [caption id="attachment_82674" align="aligncenter" width="512"]
India US Postal Service Suspension[/caption]