Monday, 16 February 2026
पंजाब
Punjab News: भारत- अमरीका व्यापार समझौता केंद्र का किसानों के साथ बड़ा विश्वासघात- कुलतार सिंह संधवा
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab News: पंजाब विधान सभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवा ने केंद्र सरकार पर भारत- अमरीका व्यापार समझौते के जरिए देश के किसानों के साथ धोखा करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि यह समझौता भारत के किसानों के लिए काफ़ी नुक्सानदेय साबित होगा।
उन्होंने कहा कि यह समझौता न केवल हमारे अन्नदाता को तबाह करेगा बल्कि उनके हितों को भी नुक्सान पहुंचाएगा। उन्होंने केंद्र सरकार के इस फ़ैसले की सख़्त निंदा करते हुए कहा कि भाजपा (BJP) सरकार लगातार हमारे देश के किसानों को गुमराह कर रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार हर कदम पर किसानों के साथ कंधे से कंधा लगा कर खड़ी है।