Monday, 08 September 2025
ब्रेकिंग न्यूज़
India vs Oman: भारत का ऐतिहासिक कारनामा, 31 साल बाद ओमान को दी मात
डेली संवाद, नई दिल्ली।
India vs Oman Live Score News Update: इंडिया (India) और ओमान (Oman) के बीच खेले गए फुटबाल मैच (Football Match) में भारत का जलवा बरकरार रहा। भारत ने ओमान को मात दे दी है। फुटबाल के खेल में भारत ने ओमान को 3-2 से हरा दिया है। इससे भारतीय प्रशंसकों में खुशी की लहर है।
यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम
भारतीय फुटबॉल टीम (Indian Football Team) ने तजिकिस्तान (Tajikistan) में हिसोर सेंट्रल स्टेडियम (Hisor Central Stadium) पर खेले गए मुकाबले में ओमान
(Oman)
को पेनाल्टी शूटआउट (Penalty Shootout) में 3-2 से मात दी। इसी के साथ भारत ने काफा नेशंस कप 2025 (CAFA Nations Cup 2025) में तीसरा स्थान हासिल किया।
Football game[/caption]
निर्धारित समय तक स्कोर 1-1 से बराबर
भारत और ओमान के बीच निर्धारित समय तक स्कोर 1-1 से बराबर रहा। ओमान की तरफ से 55वें मिनट में अल याहमदी ने गोल दागा। फिर उदांता सिंह ने 80वें मिनट में गोल दागकर भारत को 1-1 की बराबरी दिलाई। 90 मिनट के बाद 15 मिनट अतिरिक्त समय मुकाबला खेला गया, जिसमें दोनों टीमें गोल नहीं कर सकी।रोमांचक जीत हासिल किया भारत ने
एक बार और 15 मिनट के लिए मुकाबला आगे बढ़ाया गया और इस बार भी दोनों टीमें गोल करने में नाकाम रही। लिहाजा, मैच का परिणाम पेनाल्टी शूटआउट में गया। भारत की तरफ से चांगटे, भेके और जितीन ने पेनाल्टी शूटआउट में गोल दागे। गुरप्रीत ने अल याहमदी के पेनाल्टी स्ट्रोक को रोककर भारत की जीत पर मुहर लगाई। [caption id="attachment_12270" align="aligncenter" width="800"]
Football game[/caption]