ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Sunday, 14 September 2025

India Vs Pakistan: भारत-पाक मैच को लेकर पंजाब में सियासी बवाल, CM मान ने केंद्र सरकार से किए तीखे सवाल

India Vs Pakistan: भारत-पाक मैच को लेकर पंजाब में सियासी बवाल, CM मान ने केंद्र सरकार से किए तीखे सवाल
डेली संवाद, चंडीगढ़। India Vs Pakistan Asia Cup 2025: Asia Cup 2025 India Pakistan Match Punjab Politics Controversy - भारत पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे एशिया कप 2025 को लेकर पंजाब से लेकर कई प्रदेशों में जमकर विरोध हो रहा है। दुबई (Dubai) में हो रहे टी-20 मैच का पंजाब (Punjab) में जमकर विरोध हो रहा है। इसके विरोध स्वरूप इस बार न तो पंजाब (Punjab) में कहीं बिग स्क्रीन लगाई गई है और ना ही क्रिकेट प्रशंसकों के लिए कोई ऑफर दिया गया है। पहलगाम (Pahalgam Attack) हमले के बाद बने हालात को देखते हुए पंजाबियों ने इस बार भारत-पाक मैच का बॉयकाट किया हुआ है। [caption id="attachment_85421" align="aligncenter" width="1200"] India vs Pakistan India vs Pakistan[/caption]

#BoycottIndVsPak ट्रेंड कर रहा

सोशल मीडिया में #BoycottIndVsPak ट्रेंड कर रहा है। विपक्षी दल भी सवाल उठा रहे हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Singh Mann) ने भी इस मैच को लेकर केंद्र सरकार से तीखे सवाल किए हैं। सीएम ने कहा कि पहलगाम हमले से पहले बनी दिलजीत दोसांझ की मूवी को हमले के बाद रिलीज होने से रोक दिया गया था। उस समय कहा गया था कि दिलजीत को मूवी रोको, ये गद्दार है।

यह भी पढ़ें: अमेरिका जाने की तैयारी करने वाले भारतीयों को बड़ा झटका, VISA को लेकर नया आदेश जारी

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि अब क्रिकेट मैच पाकिस्तान के साथ खेला जा रहा है, इसे रोका नहीं जाएगा, क्योंकि इसमें बड़े साहिब का बेटा ICC का प्रधान हैं। BCCI भी वही देखता है। क्या अब सब कुछ ठीक हो गया है। अब केंद्र पहलगाम को भूल या है क्या। [caption id="attachment_84621" align="aligncenter" width="1200"] CM Bhagwant Mann CM Bhagwant Mann[/caption]

केंद्र हमारे साथ मजाक करती है

सीएम भगवंत मान ने कहा कि पंजाब में शादी समारोह में आकर पाकिस्तानी कलाकार गाते भी रहे है। अब केंद्र सरकार पहलगाम और पुलवामा भूल गई है क्या। केंद्र हमारे साथ मजाक करती है। कभी कहती है कि अब पाकिस्तान से लड़ पड़ो, अब ठीक हो जाओ। भारत-पाक बंटवारे के समय 10 लाख लोग पंजाब के मरे है। गाड़ियां भरकर जाती और आती थी।

रिश्ते सुधरें, तभी क्रिकेट और व्यापार हो

भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने भी कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि आतंकवादी हमलों की पृष्ठभूमि में दोनों देशों को एक साथ क्रिकेट नहीं खेलना चाहिए। मुंबई में हुए एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा- ये खेल नहीं होना चाहिए। हरभजन सिंह ने कहा कि भारत बनाम पाकिस्तान मैच हमेशा सुर्खियों में रहता है। मगर, ऑपरेशन सिंदूर और पहलगाम हमले के बाद यह और भी संवेदनशील हो गया है। जब तक दोनों देशों के बीच रिश्ते बेहतर नहीं हो जाते, तब तक न तो क्रिकेट होना चाहिए और न ही व्यापार। हरभजन सिंह ने याद दिलाया कि हाल ही में हुई वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स में भी भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से इनकार कर दिया था।

लहू से बड़ा क्रिकेट का जुनून

दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री और पंजाब के आम आदमी पार्टी के प्रभारी मनीष सिसोदिया ने प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा- शहीदों के लहू से बड़ा क्रिकेट का जुनून कब से हो गया, प्रधानमंत्री जी? [caption id="attachment_50791" align="aligncenter" width="856"] manish-sisodiaa manish-sisodiaa[/caption] उन्होंने कहा कि जब बहनों की मांग का सिंदूर मिटा है, तब पाकिस्तान से मैच करवाने की आखिर जरूरत क्या है? साथ ही सिसोदिया ने दिलजीत की फिल्म देश में बैन किए जाने पर भी सवाल खड़े किए।

22 अप्रैल को पहलगाम में हमला था

आपको बता दें कि 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में यात्रियों को उनका धर्म पूछ कर आतंकियों ने मौत के घाट उतारा था। 26 लोगों की शहादत के बाद सेना ने आपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब भी दिया था। मगर, आज भी लोगों में पाकिस्तान के खिलाफ गुस्सा है।