Sunday, 28 September 2025
ब्रेकिंग न्यूज़
India vs Pakistan: भारत-पाकिस्तान का फाइनल मैच आज, TV और मोबाइल पर देख सकेंगे Live Cricket
डेली संवाद, नई दिल्ली।
India vs Pakistan Cricket Match Live Score News Update: भारत और पाकिस्तान (India vs Pakistan) के बीच आज Asia Cup 2025 का फाइनल मैच होगा। यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 8 बजे शुरू होगा। भारत बनाम पाकिस्तान का यह मैच मोबाइल के कई एप भी दिखाया जाएगा।
अगर आप भी भारत
(India)
और पाकिस्तान के मैच को ऑनलाइन अपने मोबाइल पर देखने चाहते हैं तो Vodafone Idea (Vi), एयरटेल और जियो ने खास इंतजाम किया है। यहां हम आपको उन रिचार्ज प्लान के बारे में डिटेल से बताएंगे जिनके साथ SonyLIV ऐप का सब्सक्रिप्शन फ्री मिल रहा है।
[caption id="attachment_85421" align="aligncenter" width="1200"]
India vs Pakistan[/caption]
India vs Pakistan[/caption]
India vs Pakistan Live Match Streaming Online
India vs Pakistan का मुकाबला Asia Cup 2025 के फाइनल में होने वाला है। इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग को आप अपने स्मार्टफोन में SonyLIV ऐप या फिर डायरेक्ट सोनी लिव की वेबसाइट पर देख सकते हैं।यह भी पढ़ें: अमेरिका में अवैध आप्रवासियों के खिलाफ बड़े एक्शन की तैयारी, ट्रंप ने की बड़ी घोषणा
इसके साथ ही इस T20I मैच को टीवी पर Sony Sports Network के चैनल Sony Sports 1, Sony Sports 3 (Hindi), Sony Sports 4 (Telugu), Sony Sports 4 (Tamil), और Sony Sports 5 पर लाइव देख सकते हैं।
India vs Pakistan मैच SonyLIV ऐप पर कैसे देखें?
SonyLiv ऐप को यूजर्स अपने स्मार्टफोन में Google और Apple के ऐप स्टोर से फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं। SonyLiv पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देखने के लिए आपके पास सब्सक्रिप्शन होना जरूरी है। सोनी लिव के सब्सक्रिप्शन की बात करें तो एक महीने की कीमत 399 रुपये है।Airtel, Jio और Vi ने किया खास इंतजाम
Airtel, Jio और Vi अपने यूजर्स को कुछ रिचार्ज प्लान पर SonyLiv का फ्री सब्सक्रिप्शन ऑफर कर रहे हैं। यहां हम आपको तीनों टेलीकॉम कंपनियों के उन प्लान के बारे में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं, जिसके साथ सोनीलिव का सब्सक्रिप्शन मिलता है।
जियो फाइबर (JIO Fiber)
जियो के ब्रॉडबेंड सर्विस यूजर्स को कंपनी 599 रुपये और 899 रुपये वाले प्लान पर SonyLiv का सब्सक्रिप्शन फ्री देती है। इन दोनों प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड डेटा के साथ क्रमश: 30Mbps और 100 Mbps स्पीड मिलती है।वोडाफोन-आइडिया (Vodafone-Idea)
Vi के प्रीपेड यूजर्स को 95 रुपये, 408 रुपये और 999 रुपये वाले प्लान के साथ SonyLiv मोबाइल सब्सक्रिप्शन मिलता है। इसके साथ ही Vi Max 5G पोस्टपेड यूजर्स को SonyLiv का सब्सक्रिप्शन मिलता है, जिसकी कीमत 751 रुपये प्रति महीना है।