Saturday, 20 December 2025
देश
Indian Railway: ट्रेन में अब सफर करना हुआ महंगा, रेलवे ने बदले नियम
डेली संवाद, चंडीगढ़। Indian Railway Rules: ट्रेन में सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि रेलवे (
Indian Railway
) ने नियमों में बदलाव किया है जिससे यात्रियों की जेब की जेब पर ज्यादा असर पड़ेगा।
मिली जानकारी के मुताबिक ट्रेन यात्रियों को निर्धारित सीमा से अधिक सामान ले जाने पर अब अतिरिक्त शुल्क देना होगा। इससे पहले रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में बताया था कि यात्रियों के लिए कोच के अनुसार मुफ्त सामान ले जाने की सीमा तय की गई है।
[caption id="attachment_73967" align="aligncenter" width="1200"]
Indian Railway[/caption]
रेलवे ने सामान के आकार को लेकर भी सख्त नियम बनाए हैं। सूटकेस या ट्रंक की लंबाई, चौड़ाई और ऊंचाई 100x60x25 सेंटीमीटर से अधिक नहीं होनी चाहिए। इससे बड़ा सामान कोच में ले जाने की अनुमति नहीं होगी और उसे अनिवार्य रूप से लगेज वैन में बुक कराना होगा।
Indian Railway[/caption]
सामान ले जाने की सीमा तय
नियमों के तहत स्लीपर क्लास में 40 किलो, एसी फर्स्ट क्लास में 70 किलो और एसी 2-टियर में 50 किलो तक का सामान बिना शुल्क ले जाया जा सकेगा। इससे अधिक वजन होने पर यात्रियों को तय दर से डेढ़ गुना शुल्क देना होगा।यह भी पढ़ें: डंकी रूट का मास्टर माइंड जालंधर में, ED की कार्रवाई के बाद हड़कंप, 12 ट्रेवल एजैंट रडार पर
वहीं स्लीपर क्लास में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए 40 किलो से अधिक सामान ले जाना नियमों का उल्लंघन माना जाएगा। वहीं, एसी 2-टियर यात्रियों को 50 किलो और एसी फर्स्ट क्लास यात्रियों को 70 किलो तक सामान ले जाने की अनुमति है। इससे अधिक वजन होने पर स्टेशन पर ही अतिरिक्त शुल्क वसूला जाएगा।
रेलवे ने सामान के आकार को लेकर भी सख्त नियम बनाए हैं। सूटकेस या ट्रंक की लंबाई, चौड़ाई और ऊंचाई 100x60x25 सेंटीमीटर से अधिक नहीं होनी चाहिए। इससे बड़ा सामान कोच में ले जाने की अनुमति नहीं होगी और उसे अनिवार्य रूप से लगेज वैन में बुक कराना होगा।