ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Saturday, 06 December 2025

IndiGo Flights Cancellation: इंडियों के यात्री आज भी परेशान, पांच दिनों में 2000 से ज्यादा उड़ानें हुई रद्द, एयरपोर्ट पर लोगों की कतार

डेली संवाद, नई दिल्ली। IndiGo Flights Cancellation: इंडिगो (Indigo) एयरलाइन में जारी परिचालन संकट और यात्रियों की परेशानी लगातार जारी है। शनिवार को अहमदाबाद एयरपोर्ट पर सुबह 6 बजे तक ही 19 उड़ानें रद्द हो चुकी हैं।

दिनभर में इंडिगो की 1000 उड़ानें रद्द

वहीं देश के अन्य हवाई अड्डों पर भी ऐसा ही हाल है। तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डे पर भी शनिवार को छह घरेलू उड़ानें रद्द हो चुकी हैं। शुक्रवार को इंडिगो का परिचालन लगभग ठप रहा और दिनभर में इंडिगो की 1000 उड़ानें रद्द हुईं। वहीं 4 दिसंबर को 550 से ज्यादा उड़ानें रद्द हुईं। [caption id="attachment_95844" align="alignnone" width="1200"] IndiGo Flights Cancellation IndiGo Flights Cancellation[/caption]
यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल के डाक्टरों पर महिला ने लगाया गंभीर आरोप, AAP नेता से शिकायत
इस तरह बीते पांच दिनों में इंडिगो ( Indigo ) की 2000 से ज्यादा उड़ानें रद्द हुई हैं और देश का हवाई यातायात बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। इससे करीब 3 लाख यात्री सीधे प्रभावित हुए है। आज और कल इंडिगो की 25–30% ज्यादा फ्लाइट्स रद्द या लेट हो सकती हैं। [caption id="attachment_95845" align="alignnone" width="1200"] IndiGo Flights Cancellation IndiGo Flights Cancellation[/caption] इंडिगो का कहना है कि फ्लाइट ऑपरेशन नॉर्मल होने में 15 दिसंबर तक का समय लगेगा। हालांकि, सिविल एविएशन मिनिस्टर राम मोहन नायडू ने कहा कि नए FDTL नॉर्म्स 1 नवंबर से लागू हैं, लेकिन किसी अन्य एयरलाइन को दिक्कत नहीं आई, जिससे स्पष्ट है कि गलती इंडिगो की है। एयरलाइन की लापरवाही की जांच होगी और एक्शन तय है।

DGCA ने इंडिगो को दी अस्थायी राहत

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने एयलाइंस, खासकर इंडिगो को 10 फरवरी 2026 तक अस्थायी राहत दी है। वीकली रेस्ट के बदले कोई भी छुट्टी नहीं देने के फैसले को वापस ले लिया। DGCA ने 1 नवंबर से पायलटों और अन्य क्रू मेंबर्स के काम से जुड़े नियमों में बदलाव किए थे। [caption id="attachment_95846" align="alignnone" width="1200"] IndiGo Flights Cancellation IndiGo Flights Cancellation[/caption] इसे फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन (FDTL) नाम दिया गया है। इन्हें दो चरणों में लागू किया गया। पहला चरण 1 जुलाई को लागू हुआ। वहीं 1 नवंबर से दूसरा चरण लागू हुआ। नए नियमों में यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए पायलटों और क्रू को पर्याप्त आराम देने पर जोर दिया गया है। इस कारण एयरलाइन कंपनियों के पास पायलटों और क्रू मेंबर्स की अचानक कमी पड़ गई है।