Wednesday, 18 March 2026
देश
Indore: घर में EV कार चार्जिंग के दौरान धमाका, आग लगने से गैस सिलैंडर फटे, कारोबारी समेत 8 लोगों की मौत
डेली संवाद, इंदौर।
Indore Fire Incident Electric Car Charging Fire: इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग के दौरान हुए शार्ट सर्किट से घर में भीषण आग लग गई। जिसने देखते ही देखते तीन मंजिला मकान को अपनी चपेट में लिया। इसमें शहर के बड़े बिजनेसमैन सहित 8 लोगों की जलकर मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घटना मध्य प्रदेश के इंदौर की है। इंदौर के बंगाली चौराहे के पास ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के करीब 4 बजे भीषण हादसा हो गया।
इस मामले को लेकर इंदौर
(Indore)
के पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने बताया, "शुरुआती जांच के मुताबिक, घर के बाहर एक इलेक्ट्रिक गाड़ी चार्ज हो रही थी और चार्जिंग पॉइंट में धमाका हो गया। इसके बाद आग गाड़ी से घर तक फैल गई। घर के अंदर 10 से ज़्यादा गैस सिलेंडर भी रखे थे, जिनमें से कुछ में धमाका हो गया। इस घटना में 8 लोगों की मौत हो गई है। तीन लोगों को बचा लिया गया है।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
पुलिस के मुताबिक यह घर मनोज पुगलिया का था, जो पॉलीमर का कारोबार करते थे। घर में कुछ ऐसे केमिकल भी रखे थे जो ज्वलनशील थे।" ईवी गाड़ी की चार्जिंग के दौरान धमाके के बाद पूरा इलाका दहल उठा। मौके पर अग्निशमन और पुलिस बल तैनात है।मृतकों के नाम
- मनोज पुगलिया (मकान मालिक)
- सिमरन
- विजय सेठिया
- सुमन सेठिया
- राशि
- छोटू सेठिया
- 7वें और आठवें व्यक्ति का नाम अभी सामने नहीं आया है।
इन्हें रेस्क्यू कर बचाया गया
- सौरभ
- सुनीता
- सोनिल