ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Tuesday, 30 June 2026

Indus Water Treaty: पानी के मुद्दे पर पाकिस्तान बौखलाया, बोला-'हमारे हक का पानी रोका तो हाथ काट देंगे'

पाकिस्तान के जलवायु परिवर्तन मंत्री मुसादिक मलिक
पाकिस्तान के जलवायु परिवर्तन मंत्री मुसादिक मलिक
डेली संवाद, इस्लामाबाद। Indus Water Treaty: पाकिस्तान (Pakistan) बीते एक साल से पानी की एक-एक बूंद के लिए तरस रहा है। वहीं अब भारत के साथ बढ़ते पानी के झगड़े में पाकिस्तान ने एक और चेतावनी दी है। पाकिस्तान (Pakistan) के जलवायु परिवर्तन मंत्री मुसादिक मलिक ने कहा कि अगर किसी ने पाकिस्तान के हिस्से का पानी रोकने की कोशिश की तो हम उन हाथों को काट देंगे। उन्होंने दावा किया कि भारत पाकिस्तान के हिस्से के पानी को रोकना चाहता है।

पाकिस्तान पूरी तरह बौखला

उनकी यह बात ऐसे समय में आई है जब 2025 के पहलगाम आतंकी हमले के बाद नई दिल्ली के इस ट्रीटी को रोकने के फैसले के बाद दशकों पुराने पानी के बंटवारे के समझौते पर तनाव और गहराता जा रहा है। भारत के इस कड़े कदम से पाकिस्तान पूरी तरह बौखला गया है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

पाकिस्तान के जलवायु परिवर्तन मंत्री मुसादिक मलिक ने कहा है कि यह पहले ही साफ किया जा चुका है कि जो भी हमारे पानी को छुएगा, उसके हाथ काट दिए जाएंगे। मुसादिक मलिक के अलावा पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने भी भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लिए बिना उन पर निशाना साधा।

प्रधानमंत्री के हाथ में पानी का नल

तरार ने कहा कि एक पड़ोसी देश के प्रधानमंत्री के हाथ में पानी का नल है। वह कहते हैं कि वह पाकिस्तान में पानी की एक बूंद भी नहीं जाने देंगे। उन्होंने दावा किया कि कोई भी देश इस समझौते को अकेले अपनी मर्जी से रद्द नहीं कर सकता। वहीं अताउल्लाह तरार ने कहा कि सिंधु जल संधि कानूनी रूप से अब भी लागू है। भारत इसे न तो एकतरफा स्थगित कर सकता है, न रद्द कर सकता है और न ही इसमें बदलाव कर सकता है।