Saturday, 18 October 2025
एजुकेशन
Innocent Hearts: इनोसेंट हार्ट्स ने हर्षोल्लास के साथ मनाया "दिवाली फिएस्टा"
डेली संवाद, जालंधर।
Innocent Hearts: बौरी मेमोरियल एजुकेशनल एंड मेडिकल ट्रस्ट द्वारा संचालित और प्रबंधित दिशा- एन इनीशिएटिव के तत्वावधान में, इनोसेंट हार्ट्स कॉलेजिस और स्कूल्स ने अत्यंत हर्षोल्लास,रचनात्मकता और पर्यावरणीय चेतना के सुंदर समन्वय के साथ
दिवाली (Diwali)
फिएस्टा का आयोजन किया।
[caption id="attachment_89575" align="aligncenter" width="1200"]
Innocent Hearts celebrated Diwali[/caption]
Innocent Hearts celebrated Diwali[/caption]
विद्यार्थियों ने गतिविधियों में भाग लिया
सभी पाँचो कैम्पस - ग्रीन मॉडल टाउन, लोहारां, कैंट-जंडियाला रोड, नूरपुर रोड व कपूरथला रोड - रोशनी, रंगों और उल्लास से सराबोर हो गए, क्योंकि नर्सरी से दसवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाशीलता और टीम भावना का प्रदर्शन करते हुए विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों में भाग लिया।यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार
ये गतिविधियाँ मोमबत्ती और दीया सजावट, लालटेन निर्माण, पेपर प्लेट रंगोली, तोरण (दरवाज़े की सजावट), ग्लास एरोमेटिक कैंडल बनाना,दीवार की सजावट और रंगोली प्रतियोगिता जैसी आकर्षक प्रस्तुतियाँ शामिल थीं। कार्यक्रम का शुभारंभ मेंटल द्वारा दीपावली के महत्व पर प्रकाश डालते हुए हुआ। उन्होंने विद्यार्थियों को इसे आनंद, सद्भावना व पर्यावरण-अनुकूल दृष्टिकोण के साथ मनाने के लिए प्रेरित किया।स्वच्छ और हरित दिवाली मनाने की शपथ ली
विशेष प्रार्थना सभा के दौरान, विद्यार्थियों ने पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी की भावना को दर्शाते हुए स्वच्छ और हरित दिवाली मनाने की शपथ ली। इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन तथा इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस के परिसरों को पोस्टरों और रंगोली के डिजाइनों से खूबसूरती से सजाया गया था, जो हमारे दिलों को प्रकाशमय करने और अपनी धरती माँ से प्रेम करने का संदेश दे रहे थे।