Wednesday, 15 April 2026
एजुकेशन
Innocent Hearts: इनोसेंट हार्ट्स में दसवीं की परीक्षा में विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक किए हासिल
डेली संवाद, जालंधर।
Innocent Hearts: इनोसेंट हार्ट्स स्कूल ग्रीन मॉडल टाऊन, लोहारां, नूरपुर रोड, कैंट जंडियाला रोड व कपूरथला रोड ने 2025-26 की सी.बी.एस.ई द्वारा घोषित 10वीं की परीक्षा में शानदार सफलता हासिल करके विद्यालय का नाम रोशन किया है। 5 विद्यार्थियों ने 99% से अधिक अंक लेकर विद्यालय को गौरवान्वित किया।
Innocent Hearts Class 10 result[/caption]
विद्यालय का नाम रोशन किया
82 विद्यार्थियों ने 95% से अधिक, 152 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक तथा 277 विद्यार्थियों ने 80 % से अधिक अंक हासिल किए। ग्रीन मॉडल टाउन की गौरी दत्ता ने 99.6% अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। आदित्य वर्मा व शांभवी 99.2% लेकर द्वितीय स्थान पर रहे जबकि जाह्नवी सुनेजा 98.8 प्रतिशत अंक लेकर तृतीय स्थान पर रही।यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
लोहारां ब्रांच में ईशान्वी गुप्ता 99.4% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पर रही, एकमजोत संघेरा 99.2% अंक प्राप्त कर के द्वितीय स्थान पर तथा दिवांशी विघा 98.2% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पर रही। कपूरथला रोड में आराध्या अरोड़ा ने 94.6% अंक तथा खुशी बत्रा ने 92.8% प्राप्त किए। [caption id="attachment_107896" align="aligncenter" width="1200"]
Innocent Hearts Class 10 result[/caption]