Saturday, 07 March 2026
एजुकेशन
Innocent Hearts: इनोसेंट हार्ट्स में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सर्विकल कैंसर पर जागरूकता सत्र आयोजित
डेली संवाद, जालंधर।
Innocent Hearts: स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बौरी मेमोरियल एजुकेशनल एंड मेडिकल ट्रस्ट द्वारा संचालित‘दिशा : एन इनिशिएटिव , के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में छात्राओं और महिला स्टाफ के लिए सर्विकल कैंसर विषय पर एक जागरूकता सत्र आयोजित किया। यह कार्यक्रम फुलकारी-कॉन्कर कैंसर ऑर्गेनाइजेशन के सहयोग से आयोजित किया गया।
इस आयोजन का उद्देश्य छात्राओं और महिलाओं को सर्विकल कैंसर की समय पर पहचान और उसकी रोकथाम के महत्व के बारे में जागरूक और सशक्त बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन संस्थान की इंटरनल कंप्लेंट्स कमेटी (ICC) और रेड रिबन क्लब द्वारा किया गया। इस अवसर पर अंजली दादा, हेड कॉन्कर कैंसर प्रोजेक्ट, प्रेसिडेंट एवं फाउंडर-सोच ऑटिज़्म सोसाइटी ऑफ पंजाब, डॉ. अमिता शर्मा, टेक्निकल एडवाइजर, सीसी टीम, फुलकारी वूमेन ऑफ जालंधर तथा शिल्पा चावला, सब्जेक्ट फैसिलिटेटर, सीसी टीम, फुलकारी ने प्रतिभागियों को संबोधित किया।
[caption id="attachment_104495" align="alignnone" width="1200"]
इनोसेंट हार्ट्स में सर्विकल कैंसर पर जागरूकता सत्र आयोजित[/caption]
इनोसेंट हार्ट्स में सर्विकल कैंसर पर जागरूकता सत्र आयोजित[/caption]