Saturday, 21 March 2026
एजुकेशन
Innocent Hearts: इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि
डेली संवाद, जालंधर।
Innocent Hearts: इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस और इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ एजुकेशन ने शहीद भगत सिंह, शिवराम राजगुरु और सुखदेव थापर को याद करते हुए प्रेरक कार्यक्रम आयोजित किए। एनएसएस इकाई द्वारा शहीदी दिवस पर ‘अमर स्वतंत्रता सेनानियों के नारों का पुनरुत्थान’ विषय पर नारा लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई।
विद्यार्थियों ने “इंकलाब जिंदाबाद” और “सरफरोशी की तमन्ना…” जैसे प्रेरक नारों को याद किया। इस प्रतियोगिता में कृष्ण गोपाल सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी कड़ी में IHGI लिटरेरी क्लब द्वारा “इंकलाब: शहीद भगत सिंह को साहित्यिक श्रद्धांजलि” कार्यक्रम होराइजन हॉल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगत सिंह के आदर्शों और साहस पर आधारित परिचय से हुई।