Saturday, 17 January 2026
एजुकेशन
Innocent Hearts: इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों ने प्रतिष्ठित शतरंज टूर्नामेंटों में किया शानदार प्रदर्शन
डेली संवाद, जालंधर।
Innocent Hearts: इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, कैंट जंडियाला रोड व नूरपुर रोड अपने युवा शतरंज खिलाड़ियों की शानदार उपलब्धियों पर गर्व करता है,जिन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्कूल का नाम रोशन किया।
कैंट जंडियाला रोड के श्रेयांश जैन ने 69वें नेशनल स्कूल गेम्स (शतरंज) में अंडर-14 बॉयज कैटेगरी में चौथा स्थान प्राप्त कर अपनी असाधारण कौशल और रणनीतिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट 13 जनवरी से 16 जनवरी 2026 तक रांची में आयोजित हुआ, जिसमें श्रेयांश ने देश के बेहतरीन युवा शतरंज खिलाड़ियों के साथ प्रतिस्पर्धा की।