Tuesday, 26 August 2025
पंजाब
Holiday Cancel: पंजाब में सभी अधिकारियों/कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, जाने वजह
डेली संवाद, चंडीगढ़/पठानकोट।
Holiday Cancel: पंजाब सरकार (Punjab Govt) ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्यों को युद्ध स्तर पर जारी रखने के लिए स्थानीय प्रशासन तथा संबंधित विभाग के अधिकारियों को 24x7 ज़मीनी स्तर पर डटे रहने के आदेश जारी किए हैं। साथ ही सभी अधिकारियों/कर्मचारियों की छुट्टियां तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी गई हैं।
[caption id="attachment_77894" align="aligncenter" width="1200"]
order[/caption]
Barinder Kumar Goyal[/caption]
order[/caption]
अधिकारियों को 24x7 ज़मीनी स्तर पर डटे रहने के आदेश
यह जानकारी पंजाब के जल संसाधन मंत्री श्री बरिंदर कुमार गोयल ( Barinder Kumar Goyal ) और खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री लाल चंद कटरूचक ने आज बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के दौरान दी। दोनों मंत्रियों ने आज पठानकोट और गुरदासपुर ज़िलों का दौरा कर स्थिति का जायज़ा लिया।यह भी पढ़ें: अमेरिका के लिए भारतीय डाक सेवाएं सस्पेंड, जाने वजह
गौरतलब है कि पिछले दो-तीन दिनों से जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के कारण भर चुके रणजीत सागर डैम से पानी छोड़े जाने से रावी नदी का जलस्तर बढ़ गया है। इसके अलावा उज्ज और जलालिया दरियाओं का पानी भी उफान पर है, जिससे नरोट जैमल सिंह और बमियाल ब्लॉक के ज़्यादातर गाँव पानी की चपेट में आ गए हैं। कैबिनेट मंत्रियों ने आज इन क्षेत्रों का दौरा कर हालात का जायज़ा लिया। [caption id="attachment_16120" align="aligncenter" width="800"]
Barinder Kumar Goyal[/caption]
रावी नदी का तेज़ बहाव किनारों तक पहुँच गया
श्री गोयल ने बताया कि भारी बारिश के कारण डैमों में पानी का स्तर तेज़ी से बढ़ा है। रणजीत सागर डैम में इस समय 527 मीटर से अधिक पानी है। आज लगभग एक लाख दस हज़ार क्यूसेक पानी डैम से छोड़ा गया, जिससे गाँव माखनपुर, पोला, तास और बहादरपुर आदि क्षेत्रों में रावी नदी का तेज़ बहाव किनारों तक पहुँच गया है। उन्होंने बताया कि पठानकोट के गाँव तास में एक परिवार के सात सदस्य पानी में फँसे हुए हैं, जिनके बचाव के लिए युद्ध स्तर पर कार्यवाही जारी है। ज़िले के गाँव तारागढ़ और नरोट जैमल सिंह के स्कूलों में लंगर की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा कीड़ी खुर्द, कथलौर, तारागढ़, नरोट जैमल सिंह, खड़कड़ा ठूठोवाल, खोजकी चक्क, बमियाल, नंगल, पठानकोट, बनी लोधी और फिरोज़पुर कलां में बचाव केंद्र स्थापित किए गए हैं।लोगों से अपील की
कैबिनेट मंत्रियों ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता इस समय लोगों की जान-माल की रक्षा करना, नुकसान को कम से कम करना और प्रभावितों तक राहत सामग्री पहुँचाना है। उन्होंने बताया कि लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने के लिए हेलीकॉप्टर की मदद भी ली जा रही है। लोगों से अपील की गई कि वे झूठी अफवाहों पर ध्यान न दें और नदियों-नालों के किनारों पर जाने से बचें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान स्वयं राहत कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान पहले ही घोषणा कर चुके हैं कि बाढ़ से हुए किसी भी प्रकार के नुकसान की भरपाई के लिए उचित मुआवज़ा दिया जाएगा। राहत और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी हैं और उसके बाद विशेष गिरदावरी कर मुआवज़ा प्रदान किया जाएगा। उन्होंने किसानों को आश्वासन दिया कि पंजाब सरकार पानी की मार से प्रभावित फसलों का मुआवज़ा देने के लिए वचनबद्ध है।