Tuesday, 07 October 2025
हरियाणा
IPS Officer: ADGP ने किया सुसाइड, चंडीगढ़ स्थित कोठी में खुद को मारी गोली, पत्नी हैं IAS अफसर
डेली संवाद, चंडीगढ़।
IPS Officer Y Puran Kumar Commits Suicide: सीनियर आईपीएस (IPS) अधिकरी और एडीजीपी वाई पूरन कुमार ने सुसाइड कर लिया। उन्होंने चंडीगढ़ के सेक्टर-11 स्थित अपने आवास (कोठी नंबर 116) पर खुद को गोली मार ली। चंडीगढ़ पुलिस मौके पर पहुंच गई है। अभी यह सामने नहीं आया है कि उन्होंने सुसाइड क्यों किया है।
हरियाणा
(Haryana)
सरकार में ADGP के पद तैनात वाई पूरन कुमार ने आखिर सुसाइड क्यों किया, अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। वाई पूरन कुमार ADGP रैंक के अधिकारी थे। हरियाणा कैडर के 2001 बैच के आईपीएस अधिकारी वाई पुरन सिंह ने चंडीगढ़ (Chandigarh) के सेक्टर 11 स्थित अपने आवास पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। 29 सितंबर को ही उनकी रोहतक की सुनारिया स्थित पुलिस ट्रेनिंग सेंटर (PTC) में पोस्टिंग हुई थी।
[caption id="attachment_88312" align="aligncenter" width="1200"]
IPS Officer Y. Puran Kumar Commits Suicide[/caption]
IPS Officer Y. Puran Kumar Commits Suicide[/caption]
IPS Officer Y. Puran Kumar Commits Suicide[/caption]
IAS पत्नी जापान दौरे पर
जानकारी के मुताबिक वाई पूरन कुमार की पत्नी अमन पी. कुमार भी IAS ऑफिसर हैं। वह मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और अन्य अधिकारियों के साथ 5 अक्टूबर को जापान दौरे पर गई थीं। वह कल शाम को भारत लौटेंगी। फिलहाल सुसाइड के कारणों की जांच की जा रही है।प्रमोशन पर सवाल उठा रहे थे
करीब 1 साल पहले हरियाणा में 4 बैच (1991, 1996, 1997 और 2005 ) के IPS अफसरों के प्रमोशन पर IPS अफसर वाई पूरन कुमार ने सवाल उठाए थे। उन्होंने इसे लेकर मुख्यमंत्री नायब सैनी को लेटर लिखा था। इसमें उन्होंने प्रमोशन के अवैध होने का कारण वित्त विभाग की महज सहमति से केंद्रीय गृह मंत्रालय की गाइडलाइंस को ओवररूल किया जाना बताया। [caption id="attachment_88310" align="aligncenter" width="1200"]
IPS Officer Y. Puran Kumar Commits Suicide[/caption]