Friday, 27 March 2026
देश
Chhattisgarh News: सरकार की बड़ी कार्रवाई, यौन उत्पीड़न के आरोपी IPS अधिकारी को किया सस्पेंड
डेली संवाद, छत्तीसगढ़।
Chhattisgarh News: इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पुलिस विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए यौन उत्पीड़न के आरोपी IPS को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ (
Chhattisgarh
) पुलिस विभाग में एक उच्चस्तरीय अधिकारी पर गंभीर आरोपों के बाद बड़ी कार्रवाई की गई है। सरकार ने सीनियर IPS रतन लाल डांगी (Ratan Lal Dangi) को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।
IPS रतनलाल डांगी[/caption]
सब-इंस्पेक्टर की पत्नी की शिकायत के बाद एक्शन
आरोपों में शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न के साथ-साथ आर्थिक अनियमितताओं का मामला शामिल है। शिकायतकर्ता एक महिला हैं, जो छत्तीसगढ़ पुलिस के एक सब-इंस्पेक्टर की पत्नी हैं। सरकारी आदेश के अनुसार, 2003 बैच के इस आईपीएस अधिकारी पर अखिल भारतीय सेवा (आचरण) नियम, 1968 का उल्लंघन पाया गया है। [caption id="attachment_106122" align="alignnone" width="1200"]
IPS रतनलाल डांगी[/caption]