Sunday, 01 March 2026
पंजाब
Israel Iran War Crisis: अमृतसर एयरपोर्ट से कई अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें कैंसिल, यात्रियों में अफरा-तफरी
डेली संवाद, अमृतसर।
Israel Iran War Crisis: मध्य-पूर्व में बढ़ते सैन्य तनाव का असर अब पंजाब पर भी साफ दिखाई देने लगा है। अमृतसर स्थित श्री गुरु रामदास जी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा से खाड़ी देशों के लिए रवाना होने वाली कई अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें अचानक रद्द कर दी गई हैं। इससे सैकड़ों यात्री हवाई अड्डे पर फंस गए और उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बताया जा रहा है कि ईरान (Iran) पर हुए हमलों के बाद कई देशों ने एहतियातन अपना हवाई क्षेत्र अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। सुरक्षा कारणों के चलते अमृतसर (
Amritsar
) से दुबई, शारजाह, मस्कट और दोहा जाने वाली लगभग 10 अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें प्रभावित हुई हैं। रविवार होने के कारण पहले से ही एयरपोर्ट पर यात्रियों की भीड़ थी, ऐसे में अचानक उड़ानें रद्द होने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
[caption id="attachment_75817" align="aligncenter" width="1200"]
Amritsar Airport[/caption]
Amritsar Airport[/caption]