Saturday, 09 August 2025
राजनीति
Punjab News: अमेरिका जैसे ताकतवर मुल्क को गरीब देशों का शोषण करना शोभा नहीं देता- संत सीचेवाल
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News:
राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने अमेरिका (
America
) के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के 25 फीसदी टैरिफ वाले बयान पर टिप्पणी करते हुए कहा कि गरीब देशों को डराना और उनका आर्थिक शोषण करना अमेरिका जैसे ताकतवर देश को शोभा नहीं देता। उन्होंने कहा कि टैरिफ से भारत पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा, लेकिन अमेरिका की सोच पर ज़रूर दाग लगेगा, जिसे इतिहास में याद रखा जाएगा।