ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Friday, 24 April 2026

Punjab News: जेल मंत्री द्वारा पटियाला सेंट्रल जेल में “उजाला नर्सरी” और नई लाइब्रेरी का उद्घाटन

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के संसदीय मामलों, एन.आर.आई. मामलों और जेल मामलों के मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने आज सेंट्रल जेल पटियाला का विशेष दौरा करते हुए जेल प्रबंधों का विस्तृत जायजा लिया। इस अवसर पर उन्होंने “उजाला नर्सरी” और नई तैयार की गई जेल लाइब्रेरी का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि उजाला नर्सरी का उद्देश्य कैदियों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ना है। नई लाइब्रेरी कैदियों को शिक्षा और जानकारी प्राप्त करने के बेहतर अवसर प्रदान करेगी, जिससे वे अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकेंगे।

प्रयासों की सराहना की

जेल मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार जेलों को सुधार और पुनर्वास के केंद्रों में बदलने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने जोर देकर कहा कि जेलों को नशा-मुक्त बनाना सरकार की प्रमुख प्राथमिकता है और इस दिशा में जेल प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों की उन्होंने सराहना की।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

अपने दौरे के दौरान मंत्री ने जेल अस्पताल, बैरकों और आम आदमी क्लिनिक सहित विभिन्न इकाइयों का निरीक्षण किया और कैदियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने कैदियों को भरोसा दिलाया कि सरकार उनके स्वास्थ्य, शिक्षा और पुनर्वास के लिए लगातार प्रयासरत है। [caption id="attachment_108668" align="aligncenter" width="800"] जेल मंत्री द्वारा पटियाला सेंट्रल जेल में “उजाला नर्सरी” और नई लाइब्रेरी का उद्घाटन जेल मंत्री द्वारा पटियाला सेंट्रल जेल में “उजाला नर्सरी” और नई लाइब्रेरी का उद्घाटन[/caption] उन्होंने बताया कि जेल विभाग द्वारा चलाया जा रहा पेट्रोल पंप कैदियों को रोजगार के अवसर प्रदान करता है, जिससे उनके कौशल विकास और पुनर्वास में मदद मिलती है। उन्होंने आगे कहा कि जेलें केवल सजा देने के स्थान नहीं हैं, बल्कि सुधार और नई जिंदगी की शुरुआत करने के केंद्र हैं। उन्होंने जेल में सफाई व्यवस्थाओं पर संतोष जताया और चल रही कल्याणकारी गतिविधियों की प्रशंसा की। इस मौके पर जेल विभाग के सचिव मोहम्मद तैयब, जेल सुपरिंटेंडेंट गुरचरन सिंह धालीवाल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।