Friday, 13 March 2026
जालंधर
Jalandhar News: जालंधर हाईट्स में छठी मंजिल से गिरी लड़की, संदिग्ध मौत, पिता बोले- हत्या हुई है
डेली संवाद, जालंधर।
Jalandhar: पंजाब के जालंधर में एक 9वीं कक्षा की छात्रा की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई है। कुछ लोग इसे आत्महत्या बता रहे हैं, जबकि चर्चा यह है कि मौत संदिग्ध है। जानकारी केअनुसार वह स्कूल में टेनिस खेलने गई थी। लेकिन हाइट्स सोसाइटी में उसका शव मिला। पुलिस की तरफ से परिजनों को सूचना दी गई की छात्रा ने छठी मंजिल से कूदकर सुसाइड कर लिया।
इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि बेटी के पैर में कट का निशान है। बाकि उसके शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं है। उसके सिर से कोई खून नहीं वह रहा था।