Saturday, 08 August 2026
खेल
Jalandhar News: 43वें सुरजीत हॉकी टूर्नामेंट के लिए इंडियन ऑयल को मुख्य स्पॉन्सर बनने का निमंत्रण
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: सुरजीत हॉकी सोसाइटी, जालंधर (Jalandhar) ने आज इंडियन ऑयल के कार्यकारी निदेशक और पंजाब स्टेट हेड आशुतोष गुप्ता से मुलाकात कर आगामी 43वें सुरजीत हॉकी टूर्नामेंट-2026 की तैयारियों के संबंध में विस्तार से चर्चा की।
इस अवसर पर सोसाइटी की चार सदस्यीय टीम, जिसमें सुरेंद्र सिंह भापा (महासचिव), इकबाल सिंह संधू (सीईओ), रणबीर सिंह टुट (मानद सचिव) और ओपिंदर सिंह घुम्मन, आईपीएस (सेवानिवृत्त) शामिल थे, ने संयुक्त रूप से इंडियन ऑयल को इस वर्ष के 43वें टूर्नामेंट का मुख्य प्रायोजक बनने के लिए स्पॉन्सरशिप पत्र इंडियन ऑयल को सौंपा।
नया बड़ा एलईडी स्कोर बोर्ड स्थापित करने की मांग रखी
इंडियन ऑयल के कार्यकारी निदेशक और पंजाब स्टेट हेड आशुतोष गुप्ता ने सुरजीत हॉकी सोसाइटी और इंडियन ऑयल के बीच पिछले 37 वर्षों के गौरवशाली जुड़ाव की सराहना करते हुए कहा कि दोनों संस्थाएं हॉकी के विकास में लगातार योगदान दे रही हैं। सोसाइटी द्वारा भी इंडियन ऑयल के लंबे समय से चले आ रहे सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर सोसाइटी द्वारा 100 हॉकी खिलाड़ियों को खेल किट उपलब्ध कराने और सुरजीत हॉकी स्टेडियम में एक नया बड़ा एलईडी स्कोर बोर्ड स्थापित करने की मांग रखी गई, जिस पर आशुतोष गुप्ता ने हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
43वें सुरजीत हॉकी टूर्नामेंट
सुरजीत हॉकी सोसाइटी ने आशा व्यक्त की कि इंडियन ऑयल के साथ 37 वर्षों से चला आ रहा यह मजबूत संबंध भविष्य में भी जारी रहेगा और 43वें सुरजीत हॉकी टूर्नामेंट को और अधिक शानदार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
फोटो कैप्शन: सुरजीत हॉकी सोसाइटी के सुरेंद्र सिंह भापा (महासचिव), इकबाल सिंह संधू (सीईओ), रणबीर सिंह टुट (मानद सचिव) और ओपिंदर सिंह घुम्मन, आईपीएस (सेवानिवृत्त) इंडियन ऑयल के कार्यकारी निदेशक आशुतोष गुप्ता को 43वें टूर्नामेंट का मुख्य प्रायोजक बनने के लिए स्पॉन्सरशिप पत्र सौंपते हुए।