Sunday, 15 November 2026
पंजाब
Jalandhar News: जलंधर नॉर्थ से टिकट मिलने के बाद मेयर वनीत धीर ने परिवार सहित श्री देवी तालाब मंदिर में टेका माथा
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जलंधर नॉर्थ विधानसभा हलके से टिकट मिलने के बाद मेयर वनीत धीर ने अपने परिवार सहित प्रसिद्ध श्री देवी तालाब मंदिर में माथा टेककर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस दौरान उन्होंने पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ माता के दरबार में नतमस्तक होकर आगामी चुनाव में जीत और क्षेत्र की खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

माता रानी के चरणों में शीश नवाया और आशीर्वाद लिया
इस धार्मिक अवसर पर उनकी पत्नी एवं पूर्व पार्षद श्वेता धीर, बेटे निशांत धीर और बेटे प्रियांश धीर भी उनके साथ मौजूद रहे। पूरे परिवार ने विधिवत पूजा-अर्चना कर माता रानी के चरणों में शीश नवाया और आशीर्वाद लिया।
यह भी पढ़ें: फगवाड़ा-चंडीगढ़ हाईवे पर North Wood प्रोजैक्ट के खिलाफ विजीलैंस ब्यूरो में शिकायत
मंदिर में माथा टेकने के बाद वनीत धीर ने माता रानी के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हुए कहा कि हर शुभ कार्य की शुरुआत ईश्वर के आशीर्वाद से करनी चाहिए। उन्होंने विश्वास जताया कि माता रानी की कृपा और जनता के सहयोग से वह अपने क्षेत्र की सेवा और विकास के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।