Wednesday, 30 September 2026
एजुकेशन
Jalandhar News: एलपीजी गैस सुरक्षा को लेकर सेंट सोल्जर स्कूल में जागरूकता सेमिनार आयोजित
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: सेंट सोल्जर डिवाइन स्कूल में इंडेन गैस सर्विस, इंडियन ऑयल की ओर से सुरक्षा जागरूकता क्लिनिक का आयोजन किया गया। स्कूल प्रिंसिपल अमित ठाकुर के नेतृत्व में इस अवसर पर गैस सर्विस की प्रोपराइटर मेघा ओहरी एवं उनकी टीम ने विद्यार्थियों को एलपीजी गैस के सुरक्षित एवं सही उपयोग संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।
इंटरैक्टिव एवं ज्ञानवर्धक सत्र के दौरान टीम ने विद्यार्थियों को एलपीजी के उपयोग से जुड़ी क्या करें और क्या न करें (Do’s & Dont's), आवश्यक सुरक्षा सावधानियों तथा गैस सिलेंडर एवं गैस उपकरणों की जिम्मेदारीपूर्वक हैंडलिंग के बारे में विस्तार से समझाया।
जागरूकता सत्र में उत्साहपूर्वक भाग लिया
विद्यार्थियों को गैस के उपयोग के दौरान सतर्कता बरतने और सुरक्षा नियमों का पालन करने के महत्व से भी अवगत करवाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने जागरूकता सत्र में उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा गैस सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।
कार्यक्रम के समापन पर स्कूल के प्रिंसिपल ठाकुर ने प्रोपराइटर ओहरी एवं उनकी टीम का विद्यार्थियों को उपयोगी एवं व्यावहारिक जानकारी प्रदान करने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने स्कूल प्रबंधन का भी धन्यवाद किया, जो विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ जीवनोपयोगी एवं व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करने के लिए ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करवाता है।