ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Wednesday, 05 August 2026

Jalandhar News: सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा सर्वाइकल कैंसर जागरूकता सेमिनार का किया आयोजन

Jalandhar News: सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा सर्वाइकल कैंसर जागरूकता सेमिनार का किया आयोजन

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा महिला कर्मचारियों में स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सेंट सोल्जर लॉ कॉलेज के सभागार में सर्वाइकल कैंसर जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया।

इस सेमिनार में ग्रुप के विभिन्न संस्थानों की सभी महिला स्टाफ सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा सर्वाइकल कैंसर से बचाव एवं समय पर जांच के महत्व संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की। इस जागरूकता सेमिनार का संचालन प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था फुलकारी (Phulkari) द्वारा किया गया।

संस्था की ओर से डॉ. अमिता शर्मा, श्रीमती पूजा अरोड़ा तथा श्रीमती रुबीना खन्ना ने विशेषज्ञ वक्ता के रूप में उपस्थित होकर सर्वाइकल कैंसर के कारण, लक्षण, बचाव के उपाय, एचपीवी वैक्सीन, नियमित स्क्रीनिंग तथा समय पर चिकित्सा परामर्श के महत्व पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने उपस्थित महिला कर्मचारियों के प्रश्नों के उत्तर भी दिए तथा उन्हें अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर ग्रुप की चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने फुलकारी संस्था की पूरी टीम का आभार व्यक्त करते हुए उनके सराहनीय प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम महिलाओं को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।