ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Thursday, 01 October 2026

Jalandhar News: सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की विभिन्न शाखाओं में उत्साहपूर्वक मनाई गई गांधी जयंती

Jalandhar News: सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की विभिन्न शाखाओं में उत्साहपूर्वक मनाई गई गांधी जयंती

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की विभिन्न स्कूल शाखाओं में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर गांधी जयंती बड़े उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाई गई। इन समारोहों का उद्देश्य विद्यार्थियों को महात्मा गांधी जी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता, शांति और सामाजिक जिम्मेदारी के आदर्शों से परिचित करवाना था।

विशेष समारोह के दौरान विद्यार्थियों और अध्यापकों ने विशेष प्रार्थना सभाओं, भाषणों, पोस्टर निर्माण, स्लोगन लेखन, स्वच्छता गतिविधियों, देशभक्ति प्रस्तुतियों तथा महात्मा गांधी जी के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित जागरूकता कार्यक्रमों सहित विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया।

महात्मा गांधी जी का चित्र बनाया

समारोह का प्रमुख आकर्षण विद्यार्थियों द्वारा मानव श्रृंखला के माध्यम से महात्मा गांधी जी के चेहरे की आकृति बनाना रहा। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने सुनियोजित तरीके से खड़े होकर मानव श्रृंखला के माध्यम से महात्मा गांधी जी का चित्र बनाया। यह गतिविधि उनके जीवन, सिद्धांतों और भारत के स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान के प्रति एक अनूठी एवं भावपूर्ण श्रद्धांजलि रही।

यह भी पढ़ें: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में छात्रा से रेप! गुस्साए छात्रों ने किया जमकर हंगामा, आगजनी

इस गतिविधि ने विद्यार्थियों की रचनात्मकता, अनुशासन, टीम भावना और राष्ट्र के इतिहास के प्रति सम्मान को भी प्रदर्शित किया। अध्यापकों ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें महात्मा गांधी जी के आदर्शों को अपने दैनिक जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। ग्रुप चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा जी ने विभिन्न शाखाओं में विद्यार्थियों, अध्यापकों और स्टाफ सदस्यों द्वारा किए गए उत्साहपूर्ण सहभागिता एवं प्रयासों की सराहना की।