ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Friday, 06 November 2026

Jalandhar News: सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की विभिन्न शाखाओं में हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाई गई दिवाली

Jalandhar News: सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की विभिन्न शाखाओं में हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाई गई दिवाली

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: खुशियों, उमंग और आपसी भाईचारे के माहौल में सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की विभिन्न शाखाओं में दिवाली का त्योहार बड़े उत्साह, श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों के बीच सकारात्मकता, एकता और आपसी सद्भाव का संदेश देने के उद्देश्य से विभिन्न रंगारंग एवं मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया।

इस मौके पर विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों ने दीया सजावट, रंगोली बनाने की प्रतियोगिताओं, मोमबत्ती सजावट, पोस्टर मेकिंग, रचनात्मक कला एवं शिल्प गतिविधियों, पारंपरिक वेशभूषा प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया

संस्थान के परिसरों को रंग-बिरंगी रंगोलियों, फूलों, रोशनी और आकर्षक सजावटी वस्तुओं से खूबसूरती से सजाया गया, जिससे पूरे वातावरण में उत्सव का रंग देखने को मिला। विद्यार्थियों ने भाषणों, कविताओं और प्रस्तुतियों के माध्यम से दिवाली के महत्व को भी साझा किया तथा बुराई पर अच्छाई की जीत और समाज में प्रकाश, शांति एवं खुशियां फैलाने का संदेश दिया।

यह भी पढ़ें: फगवाड़ा-चंडीगढ़ हाईवे पर North Wood प्रोजैक्ट के खिलाफ विजीलैंस ब्यूरो में शिकायत

इस अवसर पर ग्रुप की चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने सभी स्टाफ सदस्यों, विद्यार्थियों और उनके परिवारों को दिवाली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और सफलता की कामना की।