ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Wednesday, 19 August 2026

Jalandhar News: सेंट सोल्जर ग्रुप के छात्रों का सेमेस्टर परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन

Jalandhar News: सेंट सोल्जर ग्रुप के छात्रों का सेमेस्टर परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी के विद्यार्थियों ने पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी (PTU) द्वारा घोषित मई-जून-2026 सेमेस्टर परीक्षा परिणामों में शानदार प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम रोशन किया। विभिन्न विभागों, जिनमें बीबीए, बीसीए, बी.एससी. एफडी, बी.एससी. एमएलएस और पीजीडीसीए शामिल हैं, के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट एसजीपीए हासिल किए।

इस परिणामों में लवप्रीत ने 8.86 एसजीपीए, सिमरन ने 8.62, दिलप्रीत ने 8.24, किरणदीप कौर ने 7.95, मनजोत कौर ने 8.19, गुलरागिया ने 8.38, पिंकी ने 8.19, ज्योति ने 7.57, सुनेहा ने 8.00, नवजोत कौर ने 8.25, राजनीत ने 8.54, अनीशा ने 7.35, हरमनजोत ने 7.76, सुमन ने 8.28, नितिन ने 7.56, रुपिंदर कौर ने 7.28, सोनिया ने 7.35, मुस्कान ने 8.04, मंदीप कौर ने 7.88, मनजिंदर कौर ने 8.32, अंजलि ने 8.04, दीपिका ने 8.52, जसवीर जंजू ने 7.88, मनप्रीत कौर ने 8.04, परवीन ने 7.76, वंशिका ने 7.75 तथा गुरलीन कौर ने 7.28 एसजीपीए प्राप्त किए।

सभी विद्यार्थियों को बधाई दी

इस अवसर पर कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. इंदरपाल सिंह ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उन्हें पढ़ाई के प्रति निरंतर समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया।

चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने फैकल्टी सदस्यों को बधाई देते हुए विद्यार्थियों को मेहनत, लगन और समर्पण के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल शैक्षणिक एवं व्यावसायिक भविष्य की कामना भी की।