ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Sunday, 23 August 2026

Jalandhar News: जालंधर के AAP नेता जिम्मी कालिया को बड़ी जिम्मेदारी, GENCO के वाइस चेयरमैन नियुक्त

Jalandhar News: जालंधर के AAP नेता जिम्मी कालिया को बड़ी जिम्मेदारी, GENCO के वाइस चेयरमैन नियुक्त

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपने विभिन्न वालंटियर और वर्करों को अहम जिम्मेदारियां सौंपी हैं। पार्टी की ओर से जारी सूची के अनुसार जालंधर के वरिष्ठ आम आदमी पार्टी नेता जिम्मी कालिया को GENCO (पावर जनरेटिंग कंपनी) का वाइस चेयरमैन नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के बाद जिम्मी कालिया से जुड़े पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी का माहौल है।

जिम्मी कालिया लंबे समय से आम आदमी पार्टी के साथ सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं। पार्टी के कार्यक्रमों और संगठनात्मक गतिविधियों में उनकी सक्रिय भागीदारी रही है। अब उन्हें GENCO में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने के बाद इसे जालंधर की सियासत में भी अहम नियुक्ति के तौर पर देखा जा रहा है।

पार्टी नेतृत्व का जताया आभार

नई जिम्मेदारी मिलने के बाद जिम्मी कालिया ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उसका सम्मान करते हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी, मेहनत और जिम्मेदारी के साथ निभाने का प्रयास करेंगे।

उन्होंने कहा कि पार्टी की ओर से दी गई जिम्मेदारी उनके लिए सेवा का अवसर है और वह संगठन की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए पूरी मेहनत करेंगे।

समर्थकों में खुशी का माहौल

जिम्मी कालिया की नियुक्ति की खबर सामने आने के बाद उनके समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाइयां देना शुरू कर दिया। इंजीनियर्स एंड बिल्डिंग डिजाइनर्स एसोसिएशन के प्रधान इंजीनियर सुनील कत्याल और उनकी पूरी टीम ने बधाई दी है।

सोशल मीडिया और व्यक्तिगत तौर पर भी समर्थकों की ओर से उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी जा रही हैं। राजनीतिक हलकों में माना जा रहा है कि GENCO में जिम्मी कालिया की नियुक्ति से जालंधर में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं में भी उत्साह बढ़ेगा।