Saturday, 10 January 2026
जालंधर
Jalandhar News: जालंधर में ‘आप’ नेताओं द्वारा जोरदार विरोध प्रदर्शन
डेली संवाद, जालंधर।
Jalandhar News: आम आदमी पार्टी (आप) द्वारा शनिवार को जालंधर में कांग्रेस नेता प्रगट सिंह के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। यह रोष प्रदर्शन सोशल मीडिया पर एडिटेड वीडियो साझा कर लोगों को गुमराह करने और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने की कोशिश के विरोध में किया गया।
‘आप’ के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर विपक्ष की इन गैर-जिम्मेदाराना और राजनीतिक रूप से प्रेरित कार्रवाइयों की कड़े शब्दों में निंदा की। इस विरोध प्रदर्शन की अगुवाई कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत और अमृतपाल सिंह, जिला अध्यक्ष जालंधर शहरी ने की।
[caption id="attachment_99226" align="aligncenter" width="1200"]
AAP leaders stage strong protest in Jalandhar[/caption]
Aam Aadmi Party[/caption]
उन्होंने कहा कि जब विपक्ष कामकाज और शासन के मुद्दों पर भगवंत मान सरकार को घेरने में असफल रहता है, तब वह फर्जी और एडिटेड वीडियो फैलाने जैसी घटिया चालें अपनाता है, जो राजनीति के निम्न स्तर को दर्शाता है। कैबिनेट मंत्री ने ऐसी वीडियो साझा करने की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यह गैर-जिम्मेदाराना रवैया सामाजिक और धार्मिक सद्भाव के लिए खतरनाक है। उन्होंने दोहराया कि सत्ता के लालच में विपक्षी नेताओं ने धर्म, जाति और गुरुओं तक को नहीं छोड़ा, जो किसी भी सूरत में माफ करने योग्य नहीं है।
AAP leaders stage strong protest in Jalandhar[/caption]
कांग्रेस पार्टी पूरी तरह विफल रही
दोनों नेताओं ने संयुक्त रूप से कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ( Bhagwant Mann ) के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा किए जा रहे। विकासोन्मुखी कार्यों पर सवाल उठाने में कांग्रेस पार्टी पूरी तरह विफल रही है। इसी हताशा के चलते कांग्रेस नकारात्मक, विभाजनकारी और भ्रामक राजनीति का सहारा ले रही है।यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी
मीडिया से बातचीत करते हुए जिला अध्यक्ष जालंधर शहरी अमृतपाल सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सत्ता की भूख में इतनी अंधी हो चुकी है कि उसने न तो धर्म की मर्यादा का ध्यान रखा है और न ही हमारे पूजनीय गुरु साहिबानों के सम्मान को बख्शा है।विकास कार्यों का विपक्ष के पास कोई जवाब नहीं
उन्होंने कहा, “जानबूझकर एडिट किए गए वीडियो साझा कर लोगों को गुमराह करना घिनौनी और निंदनीय राजनीति है। पंजाब के जागरूक लोग ऐसी चालों को भली-भांति समझते हैं और विपक्ष को इसका करारा जवाब देंगे।” इस मौके पर मीडिया को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने कहा कि पंजाब में ‘आप’ सरकार द्वारा किए जा रहे ऐतिहासिक और जनहितैषी विकास कार्यों का विपक्ष के पास कोई जवाब नहीं है। [caption id="attachment_74271" align="aligncenter" width="1200"]