Thursday, 01 January 2026
पंजाब
Jalandhar News: जालंधर सेंट्रल इंचार्ज नितिन कोहली ने रामामंडी में खोला AAP का दफ्तर
डेली संवाद, जालंधर।
Jalandhar News: आम आदमी पार्टी के जालंधर सेंट्रल हलका इंचार्ज नितिन कोहली के कार्यालय का उद्घाटन लोकसभा सदस्य अशोक मित्तल की ओऱ से किया गया। पार्टी का कार्यालय रामामंडी स्थित बर्गर किंग वाली मार्किट में खोला गया है।
इस अवसर पर उनके साथ मेयर वनीत धीर, सीनियर डिप्टी मेयर बलबीर सिंह बिट्टू, डिप्टी मेयर मलकीत सिंह सुभाना, लोकसभा इंचार्ज रमनीक सिंह रंधावा, योजना बोर्ड के जिला इंचार्ज अमृतपाल सिंह, चेयरमैन मंगल सिंह बस्सी, पूर्व मेयर जगदीश राजा, रमेश मित्तल, डॉ. बलजीत सिंह जोहल और काकू आहलूवालिया विशेष रूप से शामिल हुए।
जालंधर सेंट्रल इंचार्ज नितिन कोहली ने रामामंडी में खोला AAP का दफ्तर[/caption]
Nitin Kohli Jalandhar AAP Leader[/caption]
श्री सुखमणि साहिब का पाठ
कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम श्री सुखमणि साहिब के पाठ से की गई, जिससे वातावरण आध्यात्मिक और सकारात्मक ऊर्जा से भर गया। पाठ के उपरांत अरदास की गई और क्षेत्र की सुख-शांति, तरक्की तथा भाईचारे की कामना की गई। इसके बाद लंगर भी लगाया गया।यह भी पढ़ें: जालंधर में दबंग ठेकेदार के आगे अफसर और नेता सभी ‘नतमस्तक’
इस कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, समाजसेवी, व्यापारी वर्ग, युवाओं, महिलाओं सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। पार्टी के स्थानीय पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी पूरे उत्साह के साथ शामिल हुए। कार्यालय उद्घाटन के दौरान लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला, क्योंकि लंबे समय से वे अपने क्षेत्र में एक ऐसे जनसंपर्क केंद्र की मांग कर रहे थे, जहां वे सीधे अपनी समस्याएं रख सकें। [caption id="attachment_98303" align="aligncenter" width="1200"]
जालंधर सेंट्रल इंचार्ज नितिन कोहली ने रामामंडी में खोला AAP का दफ्तर[/caption]
इलाकों का दौरा किया था
इस मौके पर नितिन कोहली ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि कुछ समय पहले उन्होंने जालंधर (Jalandhar) शहर के बाहर रामामंडी और आसपास के इलाकों का दौरा किया था। उस दौरान लोगों ने उनसे सीधा संवाद करते हुए क्षेत्र की कई जमीनी समस्याओं से अवगत करवाया था। नितिन कोहली ने कहा कि उस समय उन्होंने क्षेत्रवासियों से यह वादा किया था कि उनकी समस्याओं को केवल सुना ही नहीं जाएगा, बल्कि उनके समाधान के लिए ठोस व्यवस्था भी की जाएगी। इसी सोच के तहत रामामंडी में पार्टी कार्यालय खोलने का निर्णय लिया गया, ताकि लोगों को अपनी बात रखने के लिए किसी दूर स्थान पर न जाना पड़े और उनकी समस्याओं का समाधान तेजी से हो सके। आज यह कार्यालय खुलना उसी वादे की पूर्ति है।कार्यालय आम जनता के लिए खुला रहेगा
उन्होंने स्पष्ट किया कि यह कार्यालय आम जनता के लिए खुला रहेगा और यहां आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की समस्या को गंभीरता से लिया जाएगा। पार्टी कार्यकर्ताओं की एक विशेष टीम इस कार्यालय में तैनात रहेगी, जो लोगों की शिकायतें दर्ज करेगी और संबंधित विभागों के अधिकारियों से समन्वय कर समाधान सुनिश्चित करेगी। उन्होंने कहा कि जहां समस्या का समाधान मौके पर ही संभव होगा, वहां तुरंत कार्रवाई की जाएगी और अन्य मामलों में समयबद्ध तरीके से फॉलो-अप किया जाएगा। नितिन कोहली ने जोर देते हुए कहा कि उनका लक्ष्य केवल राजनीतिक गतिविधियों तक सीमित नहीं है। “मेरा उद्देश्य राजनीति करना नहीं, बल्कि जनता की सेवा करना है। [caption id="attachment_88512" align="aligncenter" width="1200"]
Nitin Kohli Jalandhar AAP Leader[/caption]