ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Sunday, 01 November 2026

Jalandhar Accident: जालंधर हादसे में दो कारोबारियों के बेटों की मौत के बाद नगर निगम की ट्रैक्टर-ट्रॉली की जांच शुरू, पुलिस ने मांगी रिपोर्ट

Jalandhar Accident: जालंधर हादसे में दो कारोबारियों के बेटों की मौत के बाद नगर निगम की ट्रैक्टर-ट्रॉली की जांच शुरू, पुलिस ने मांगी रिपोर्ट

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar Accident: जालंधर के मशहूर दो बड़े कारोबारियों के बेटे और पोते की दर्दनाक हादसे में हुई मौत के बाद नगर निगम की ट्रैक्टर ट्राली को लेकर खोजबीन शुरू हो गई है। पुलिस अब यह जांच रही है कि फ्लाई ओवर पर सुबह 3 बजे ट्रैक्टर ट्राली क्यों खड़ी की गई है। इसके लिए पुलिस ने निगम अफसरों से ट्रैक्टर ट्राली की सारी जानकारी मांगी है।

जालंधर नगर निगम शहर की सफाई व्यवस्था को ठेके पर दे रखा है। इसमें कई ठेकेदारों की ट्रैक्टर ट्रालियां शहर के अलग अलग रूटों और जगहों पर सफाई में लगाई गई हैं। जालंधर में एशियन हाकी कप टूर्नामेंट चल कहा है, इसमें विदेश की टीम शहर में है, जिससे सफाई पर विशेष जोर दिया गया।

किसकी है ट्राली, जांच जारी

बताया जा रहा है कि जिस ट्रैक्टर ट्राली के साथ दोनों कारोबारी के बेटे और पोते की कार हादसाग्रस्त हुई, वही निगम के ठेकेदार की थी। फिलहाल पुलिस ये जानकारी जुटाने में लगी है कि ये ट्रैक्टर ट्राली किस ठेकेदार की थी। इसके लिए निगम अधिकारियों से ट्रैक्टर ट्राली की रिपोर्ट मांगी गई है।

आपको बता दें कि जालंधर में सड़क हादसे में 2 दोस्तों की मौत हो गई। हादसा पुलिस लाइन के पास स्थित फ्लाईओवर पर हुआ। दोनों दोस्त एक बर्थडे पार्टी में गए थे। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक, रात को बर्थडे पार्टी से लौटने के बाद युवकों ने चंडीगढ़ से आए अपने दोस्तों के साथ एपीजे कॉलेज के पास से रेस लगानी शुरू कर दी थी।

दो की मौत हुई

इस दौरान उनकी वॉक्सवैगन कार के साथ एक थार और एक स्कोडा गाड़ी भी थी। बाकी दोनों गाड़ियों में सवार युवक चंडीगढ़ से आए थे। वॉक्सवैगन में 3 और युवक सवार थे। रेस के दौरान उनकी कार नगर निगम की ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुस गई।

हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली के ड्राइवर के साथ दोस्तों ने बहस भी की। इसके बाद थार और स्कोडा में सवार युवक मौके से चले गए। पुलिस को आज तड़के 3 बजे हादसे की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया।

यह भी पढ़ें: जालंधर कैंट हलके में कट गई अवैध कालोनी, डिप्टी मेयर बोले- कालोनाइजर पर FIR दर्ज होगी

मृतकों की पहचान मशहूर पंजाबी म्यूजिक कंपनी स्पीड रिकॉर्ड के मालिक दिनेश ओलक के बेटे विदित ओलक (18) और पप्पी स्वीट्स के मालिक के बेटे आरव तलवाड़ (19) निवासी सेठ हुकुमचंद कॉलोनी (जालंधर) के रूप में हुई है। वहीं, सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर लिखा कि मैंने अपना भतीजा खो दिया।

फ्लाईओवर पर निगम के कर्मचारी कर रहे थे सफाई

थाना बारादरी के एसएचओ साहिल चौधरी ने बताया कि सुबह 3 बजे की करीब उन्हें हादसे की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचे तो पता लगा कि नगर निगम के सफाई कर्मचारी फ्लाईओवर पर सफाई कर रहे थे। कूड़े-कचरे को डालने के लिए उन्होंने फ्लाईओवर पर ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी की थी।

ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी वॉक्सवैगन कार

इस बीच वह बीएमसी चौक से बीएसएफ चौक की तरफ मुड़े। इसी दौरान फ्लाईओवर पर खड़ी नगर निगम की ट्रैक्टर-ट्रॉली में उनकी कार पीछे से जा घुसी। इस दोनों युवकों की मौत हो गई।