Sunday, 22 March 2026
जालंधर
Jalandhar News: आदमपुर एयरपोर्ट से फ्लाइट्स का संचालन जारी, उड़ाने बंद होने की खबर झूठी है- सुशील रिंकू
डेली संवाद, जालंधर।
Jalandhar News: आदमपुर एयरपोर्ट से उड़ान बंद होने को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही खबरें पूरी तरह गलत और भ्रामक है। पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने आदमपुर एयरपोर्ट प्रबंधन से बात करके इस विषय पर स्पष्ट किया कि एयरपोर्ट के रनवे मेंटेनेंस के कारण 8 महीने तक संचालन बंद रहने की खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। वहां से रेग्युलर फ्लाइट सर्विस जारी है।
जालंधर
(Jalandhar)
के पूर्व सांसद सुशील रिंकू (Sushil Rinku) के मुताबिक इस संबंध में आदमपुर एयरपोर्ट (Adampur Airport) के डायरेक्टर पुष्पेंद्र कुमार निराला ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि आदमपुर एयरपोर्ट पूरी तरह से सामान्य रूप से कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि यहां से प्रतिदिन हिंडन, नांदेड़, बेंगलुरु और मुंबई के लिए फ्लाइट्स का नियमित संचालन जारी है। यात्रियों की आवाजाही भी सामान्य बनी हुई है और किसी प्रकार की बाधा नहीं आई है।
[caption id="attachment_75086" align="aligncenter" width="1200"]
Flight[/caption]
Flight[/caption]