Friday, 30 October 2026
जालंधर
Jalandhar News: एडवोकेट अर्जुन त्रेहन बने पंजाब भाजपा युवा मोर्चा के कानूनी सह-संयोजक, प्रदेश अध्यक्ष अनुज खोसला का जताया आभार
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा, पंजाब ने युवा नेता एवं अधिवक्ता अर्जुन त्रेहन को प्रदेश के कानूनी सह-संयोजक (Legal Cell Co-Convenor) की जिम्मेदारी सौंपी है।
उनकी नियुक्ति को संगठन में युवाओं और कानूनी क्षेत्र से जुड़े अनुभवी कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारी देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
ABVP से शुरू किया राजनीतिक सफर
एडवोकेट अर्जुन त्रेहन ने अपने सार्वजनिक और राजनीतिक जीवन की शुरुआत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से की थी। छात्र राजनीति से संगठनात्मक राजनीति तक के सफर में उन्होंने कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं।
वे इससे पहले भाजपा युवा मोर्चा, पंजाब के प्रदेश मीडिया प्रभारी, भाजपा पंजाब के सह-प्रोटोकॉल इंचार्ज और श्री मुक्तसर साहिब के प्रभारी के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
कानूनी मामलों में संगठन को देंगे सहयोग
पेशे से अधिवक्ता अर्जुन त्रेहन अब अपनी नई जिम्मेदारी के तहत संगठन को कानूनी विषयों पर सहयोग देंगे। इसके साथ ही युवाओं में कानूनी जागरूकता बढ़ाने और न्याय एवं संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए भी काम करेंगे।
यह भी पढ़ें: मैरिटन होटल को अवैध बताकर खाली करवाने वाले नगर निगम के अफसर हुए 'लाचार'
उनके संगठनात्मक अनुभव और कानूनी क्षेत्र की समझ का लाभ भाजपा युवा मोर्चा को मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

नियुक्ति पर वरिष्ठ नेतृत्व का जताया आभार
अपनी नियुक्ति पर एडवोकेट अर्जुन त्रेहन ने भाजपा के वरिष्ठ नेतृत्व और भाजपा युवा मोर्चा, पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अनुज खोसला सहित सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि वह मिली नई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे। संगठन की मजबूती, युवाओं के हितों और राष्ट्रसेवा के लिए लगातार काम करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
अर्जुन त्रेहन की नियुक्ति के बाद उनके समर्थकों और शुभचिंतकों की ओर से उन्हें बधाइयां दी जा रही हैं।