ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Monday, 26 October 2026

Asian Champions Trophy 2026: जालंधर पहुंची एशियन चैंपियंस ट्रॉफी, 27 अक्टूबर से 6 एशियाई टीमों के बीच होगा रोमांचक मुकाबला

Asian Champions Trophy 2026: जालंधर पहुंची एशियन चैंपियंस ट्रॉफी, 27 अक्टूबर से 6 एशियाई टीमों के बीच होगा रोमांचक मुकाबला

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: हॉकी प्रेमियों के लिए बड़ी खबर है। प्रतिष्ठित हीरो एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 सोमवार को जालंधर पहुंच गई। पंजाब के हॉकी केंद्रों में सप्ताहभर चले ट्रॉफी टूर के समापन पर ट्रॉफी का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान हॉकी पंजाब के अध्यक्ष नितिन कोहली, डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया, पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह सहित हॉकी जगत की कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं।

टूर्नामेंट के मुकाबले 27 अक्टूबर से 5 नवंबर 2026 तक खेले जाएंगे। इसमें मेजबान भारत सहित जापान, दक्षिण कोरिया, बांग्लादेश, मलेशिया और चीन की टीमें हिस्सा लेंगी।

नितिन कोहली और प्रशासनिक अधिकारियों ने किया स्वागत

जालंधर पहुंचने पर ट्रॉफी का स्वागत नितिन कोहली, डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया, पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह, हॉकी ओलंपियन हरप्रीत सिंह मंदर और बलजीत सिंह ढिल्लों तथा अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी जगदीप गिल ने किया।

ट्रॉफी के स्वागत के दौरान हॉकी प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला। यह ट्रॉफी आगामी टूर्नामेंट को लेकर खिलाड़ियों और प्रशंसकों के बीच उत्साह बढ़ाने के उद्देश्य से पंजाब के विभिन्न शहरों में पहुंचाई गई।

Asian Champions Trophy 2026
Asian Champions Trophy 2026

मोहाली से शुरू हुआ था ट्रॉफी टूर

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का सफर 18 अक्टूबर को मोहाली के फेज-10 स्थित ओलंपियन बलबीर सिंह सीनियर इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम से शुरू हुआ था। एक सप्ताह के दौरान ट्रॉफी पंजाब के उन शहरों और कस्बों में पहुंची, जिनका हॉकी के खेल से गहरा जुड़ाव रहा है।

यह भी पढ़ें: जालंधर के 66 फुटी रोड पर सट्टेबाजी का 'उत्तम' खेल, सट्टा किंग RK के खिलाफ ED में शिकायत

इस दौरान पूर्व और वर्तमान हॉकी खिलाड़ियों, ओलंपियनों तथा प्रशिक्षकों ने ट्रॉफी का स्वागत किया। इनमें हरचरण सिंह, हरदीप सिंह ग्रेवाल, चांद सिंह, गगन अजीत सिंह, राजपाल सिंह, प्रभजोत सिंह, जुगराज सिंह, रमनदीप सिंह, धर्मवीर सिंह, रूपा सैनी, बलजीत कौर, रिपुदमन सिंह और पद्मश्री हॉकी कोच बलदेव सिंह सहित कई नाम शामिल रहे।

ट्रॉफी टूर के दौरान बठिंडा के जिला खेल अधिकारी एवं हॉकी कोच रूपिंदर सिंह बराड़ भी साथ रहे।

छह देशों की टीमें दिखाएंगी दम

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में कुल छह टीमें हिस्सा लेंगी। इनमें भारत, जापान, दक्षिण कोरिया, बांग्लादेश, मलेशिया और चीन शामिल हैं। टूर्नामेंट में एशिया की शीर्ष हॉकी टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।

Asian Champions Trophy 2026
Asian Champions Trophy 2026

जालंधर और मोहाली में होंगे मुकाबले

टूर्नामेंट के लीग मैच और सेमीफाइनल जालंधर के ओलंपियन सुरजीत हॉकी स्टेडियम में आयोजित किए जाएंगे, जबकि फाइनल और संबंधित कार्यक्रमों के लिए मोहाली के ओलंपियन बलबीर सिंह सीनियर इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम को निर्धारित किया गया है।

इस आयोजन से पंजाब में हॉकी को बढ़ावा मिलने और युवा खिलाड़ियों को खेल से जुड़ने की प्रेरणा मिलने की उम्मीद है।

युवा पीढ़ी को हॉकी से जोड़ना है ट्रॉफी टूर का उद्देश्य

ट्रॉफी टूर का मुख्य उद्देश्य हॉकी प्रेमियों, खासकर युवा पीढ़ी, को इस खेल से जोड़ना और पंजाब की हॉकी विरासत को प्रोत्साहित करना था। पंजाब ने भारतीय हॉकी को कई दिग्गज खिलाड़ी दिए हैं। ऐसे में इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट को लेकर राज्य में उत्साह का माहौल है।

अब सभी की नजरें 27 अक्टूबर से शुरू होने वाले मुकाबलों पर टिकी हैं, जहां छह एशियाई टीमें खिताब जीतने के लिए मैदान में उतरेंगी।