Monday, 27 October 2025
पंजाब
Jalandhar News: जालंधर में आज से बलबीर सिंह बिट्टू मेयर! विदेश गए वनीत धीर
डेली संवाद, जालंधर।
Jalandhar News: जालंधर नगर निगम (Municipal Corporation Jalandhar) में आज से बलबीर सिंह बिट्टू (Balbir Singh Bittu) मेयर (Mayor of Jalandhar) का कामकाज देखेंगे। बलबीर सिंह बिट्टू सीनियर डिप्टी मेयर है, लेकिन मेयर वनीत धीर के एक सप्ताह तक विदेश में रहने के कारण मेयर का कामकाज अब सीनियर डिप्टी मेयर बलबीर सिंह बिट्टू के पास होगा।
Mayor Vaneet Dhir and Balbir Singh Bittu[/caption]
वनीत धीर दुबई गए
जालंधर (Jalandhar) के मेयर वनीत धीर (Vaneet Dhir Mayor) फिलहाल सात दिनों के लिए दुबई (Dubai) गए हैं। दुबई में कई देशों के मेयर की मीटिंग है। इसी मीटिंग में शामिल होने के लिए वनीत धीर दुबई गए हुए हैं। वनीत धीर अब अगले सोमवार तक लौटेंगे, तब तक नगर निगम में मेयर का कामकाज सीनियर डिप्टी मेयर बलबीर सिंह बिट्टू (Balbir Singh Bittu) देखेंगे। [caption id="attachment_85219" align="aligncenter" width="1200"]
Mayor Vaneet Dhir and Balbir Singh Bittu[/caption]