Wednesday, 16 September 2026
पंजाब
Jalandhar News: जालंधर के भारत नगर मार्केट में शराब ठेके पर खुली शराब बेचता है ठेकेदार, खुली शराब पीने से लोगों की हालत बिगड़ी, VIDEO वायरल
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर के गुरुनानक पुरा इलाके के भारत नगर मार्केट में स्थित एक शराब ठेके का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आरोप है कि ठेके के अंदर एक कर्मचारी द्वारा बोतल खोलकर गिलास में शराब परोसता है, साथ ही चाटने के लिए नमक देता है।
वायरल वीडियो में ठेके के अंदर का नजारा दिखाई दे रहा है। ठेके के अंदर तमाम खाली बोतले रखी हैं, जिसकी शराब खोलकर बेचने का आरोप है। आरोप है कि ठेके का कारिंदा बोतल से शराब निकालकर गिलास में डालकर ग्राहक को पैग बनाकर बेचता है।

खुली शराब पीने के बाद बिगड़ी हालत का दावा
ठेके के सटे घर के बुजुर्ग दंपति ने बताया कि उनके गेट के साथ ही शराब का ठेका खोला गया है। शाम को यहां सरेआम ठेके का कारिंदा अंदर से बोतल खोलकर शराब का पैग गिलास में परोसता है और चाटने को लिए नमक देता है। बुजुर्ग दंपति के मुताबिक कई बार एक्साइज विभाग के अफसरों से शिकायत की, लेकिन अफसर कोई कार्रवाई नहीं करते।
यह भी पढ़ें: जालंधर कैंट हलके में कट गई अवैध कालोनी, डिप्टी मेयर बोले- कालोनाइजर पर FIR दर्ज होगी
वीडियो को लेकर यह भी दावा किया जा रहा है कि ठेके के अंदर खुली शराब पीने के बाद एक व्यक्ति की हालत खराब हो गई। हालांकि, उसकी स्वास्थ्य स्थिति या घटना के कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। उक्त व्यक्ति ठेके के अंदर से गिलास में शराब पीने के बाद अचानक सड़क पर गिर जाता है।

मोहल्ले के लोगों ने कार्रवाई पर उठाए सवाल
स्थानीय लोगों का आरोप है कि भारत नगर मार्केट में शराब ठेके को लेकर पहले भी शिकायतें की जा चुकी हैं। लोगों का सवाल है कि यदि ठेके के अंदर नियमों के विपरीत शराब परोसी जा रही है तो संबंधित विभाग की ओर से कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही।

अब वायरल वीडियो के बाद लोगों की नजर ईटीओ और आबकारी विभाग की कार्रवाई पर है। यह भी जांच का विषय है कि वीडियो में दिखाई जा रही गतिविधियां वास्तव में कब और कहां की हैं तथा क्या शराब ठेके के लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन हुआ है।
वहीं, ठेके पर काम करने वाला कारिंदा का कहना है कि लोग बोतल लेकर वहीं खोल लेते हैं, गिलास लेकर शराब पीते हैं। जो बोतल खाली हो जाती है, वह रख लेता है।