ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Thursday, 02 April 2026

Jalandhar News: जालंधर में बड़ी कार्रवाई: भार्गव कैंप के मेडिकल स्टोर से सैकड़ों प्रतिबंधित दवाइयां जब्त

Jalandhar News: जालंधर में बड़ी कार्रवाई: भार्गव कैंप के मेडिकल स्टोर से सैकड़ों प्रतिबंधित दवाइयां जब्त
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब के जालंधर (Jalandhar) में जालंधर कमिश्नरेट पुलिस और ड्रग इंस्पेक्टर की संयुक्त टीम ने देर शाम भार्गव कैंप इलाके में मेडिकल स्टोर्स (Medical Store) पर बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान एसएस मेडिकल स्टोर नामक दुकान पर छापेमारी करते हुए पुलिस ( Jalandhar Police ) ने 500 से अधिक प्रतिबंधित गोलियां और कैप्सूल बरामद किए। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी दुकानदार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। [caption id="attachment_90165" align="aligncenter" width="1200"] medicine medicine[/caption]

संचालकों को सख्त चेतावनी

एडीसीपी सिटी टू राकेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस और ड्रग विभाग की टीम ने इलाके में चल रहे मेडिकल स्टोर्स की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया था। इसी दौरान एसएस मेडिकल स्टोर पर अनियमितताएं पाई गईं और भारी मात्रा में बिना अनुमति के प्रतिबंधित दवाइयां बरामद हुईं।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियों को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही सभी मेडिकल स्टोर संचालकों को सख्त चेतावनी दी गई है कि बिना रसीद या अवैध तरीके से दवाइयों की बिक्री करते पाए जाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।