ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Wednesday, 11 November 2026

Jalandhar News: जालंधर में आग के बीच चोरी, भार्गव कैंप में घर में सामान जलकर राख, अफरा-तफरी में कैश और सोने के गहने गायब

Jalandhar News: जालंधर में आग के बीच चोरी, भार्गव कैंप में घर में सामान जलकर राख, अफरा-तफरी में कैश और सोने के गहने गायब

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर के भार्गव कैंप इलाके के मुख्य बाजार में बुधवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक घर की दूसरी मंजिल पर अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कमरे में रखा सामान जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित बाहर निकल आए।

लेकिन इस हादसे के बीच परिवार के साथ एक और बड़ी वारदात हो गई। आग बुझाने और सामान बाहर निकालने की भागदौड़ का फायदा उठाकर एक अज्ञात चोर परिवार का पर्स, 20 हजार रुपये नकद, सोने के जेवर और नया मोबाइल फोन लेकर फरार हो गया।

मंदिर में जोत जलाने के बाद नीचे चाय पी रहा था परिवार

जानकारी के मुताबिक, परिवार के सदस्य घर के मंदिर में जोत जलाने के बाद नीचे आकर चाय पी रहे थे। इसी दौरान अचानक दूसरी मंजिल पर आग लग गई। देखते ही देखते आग ने कमरे को अपनी चपेट में ले लिया।

घर से धुआं और आग की लपटें उठती देख आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। परिवार ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

संकरी गलियों के कारण मौके पर नहीं पहुंच सकी फायर ब्रिगेड की गाड़ी

भार्गव कैंप का मुख्य बाजार और आसपास की गलियां काफी संकरी हैं। इसके अलावा दुकानों के बाहर रखे बेंच और अन्य सामान के कारण फायर ब्रिगेड की गाड़ी घटनास्थल तक नहीं पहुंच सकी। दमकल विभाग की गाड़ी को कुछ दूरी पर ही खड़ा करना पड़ा।

यह भी पढ़ें: फगवाड़ा-चंडीगढ़ हाईवे पर North Wood प्रोजैक्ट के खिलाफ विजीलैंस ब्यूरो में शिकायत

ऐसे में मोहल्ले के युवाओं और पड़ोसियों ने खुद मोर्चा संभाल लिया। लोगों ने अपने घरों की पानी की टंकियों और बाल्टियों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया। स्थानीय लोगों की सूझबूझ और मेहनत के चलते फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया।

आग बुझाने की अफरा-तफरी में चोर ने उड़ाया परिवार का सामान

इस घटना का सबसे हैरान करने वाला पहलू आग के दौरान हुई चोरी है। आग बुझाने और घर का सामान बाहर निकालने के लिए परिवार के सदस्यों ने अपने बैग और जरूरी सामान आसपास मौजूद लोगों को पकड़ाए थे।

इसी अफरा-तफरी का फायदा उठाकर किसी अज्ञात व्यक्ति ने परिवार का पर्स, करीब 20 हजार रुपये की सैलरी, पहचान पत्र, सोने के जेवर और नया मोबाइल फोन चोरी कर लिया।

एक तरफ आग में घर का सामान जलकर राख हो गया, वहीं दूसरी तरफ चोरी की इस वारदात ने परिवार की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के लिए यह दोहरा नुकसान बड़ा झटका साबित हुआ।

पार्षद और थाना प्रभारी भी मौके पर पहुंचे

घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पार्षद और भार्गव कैंप थाने के SHO भी मौके पर पहुंचे। इलाके के लोगों ने आग लगने और राहत कार्य के दौरान हुई चोरी की घटना को लेकर चिंता जताई।

अब परिवार को आग से हुए नुकसान के साथ-साथ चोरी हुए सामान की बरामदगी का भी इंतजार है। इलाके में यह सवाल भी उठ रहा है कि आखिर राहत कार्य के दौरान परिवार के सामान पर हाथ साफ करने वाला व्यक्ति कौन था।