ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Friday, 24 October 2025

Jalandhar News: जालंधर में भाजपा को लगने जा रहा है बड़ा झटका, BJP का ये पार्षद थामने जा रहा है AAP का झाड़ू

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर सेंट्रल हलके में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को बड़ा झटका लगने जा रहा है। भाजपा का एक मौजूदा पार्षद आम आदमी पार्टी (AAP) में शामिल होने जा रहा है।

भाजपा पार्षद AAP में शामिल होगा

जालंधर (Jalandhar) सेंट्रल हलके में आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रभारी नितिन कोहली भाजपा को बड़ा झटका देने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि अब से कुछ देर बाद भाजपा का एक पार्षद आम आदमी पार्टी में शामिल होगा। [caption id="attachment_90101" align="alignnone" width="1200"] BJP councilor will join the AAP BJP councilor will join the AAP[/caption]

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

पार्टी से जुड़े सूत्र बताते हैं कि जालंधर वार्ड 12 से भाजपा के पार्षद शिवम शर्मा पार्टी छोड़कर आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर सकते हैं। शिवम शर्मा को नितिन कोहली आम आदमी पार्टी में लेकर आ रहे हैं। [caption id="attachment_88512" align="alignnone" width="1200"] Nitin Kohli Jalandhar AAP Leader Nitin Kohli Jalandhar AAP Leader[/caption]

पार्षदों में हलचल

इस संबंध में भाजपा पार्षद शिवम शर्मा से बात करने की कोशिश की गई लेकिन उनसे बातचीत नहीं हो पाई। फिलहाल जालंधर के पार्षदों में हलचल मची हुई है। [caption id="attachment_83028" align="alignnone" width="1200"] Kaku Ahluwalia Jalandhar Kaku Ahluwalia Jalandhar[/caption]

काकू अहलूवालिया की भूमिका

भाजपा के पार्षद शिवम शर्मा को आम आदमी पार्टी में ज्वाइन करवाने के पीछे आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता काकू अहलूवालिया का अहम योगदान है। काकू अहलूवालिया ने इस बात की पुष्टि की है कि शिवम शर्मा कुछ देर बाद आम आदमी पार्टी ज्वाइन करेंगे।