Saturday, 13 December 2025
पंजाब
Jalandhar News: जालंधर में पूर्व विधायक के भतीजे का कत्ल, इलाके में मचा हड़कंप
डेली संवाद, जालंधर।
Jalandhar News: पंजाब के जालंधर में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जालंधर में एक पूर्व विधायक के भतीजे का कत्ल कर दिया गया। भाजपा नेता पूर्व विधायक के भतीजे का कत्ल नशा माफिया के कारिदों द्वारा किया गया बताया जा रहा है। जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के मुताबिक भाजपा (BJP) नेता और
जालंधर (Jalandhar)
वेस्ट हलके के पूर्व विधायक शीतल अंगुराल (Sheetal Angural) के भतीजे विकास की हत्या कर दी गई। परिवार के अनुसार उसका एक व्यक्ति से झगड़ा हुआ था। इसके बाद उसने विकास के ऊपर दात से हमला कर दिया। आरोपी उसे गंभीर हालत में रास्ते पर ही फेंककर फरार हो गए।
[caption id="attachment_96384" align="aligncenter" width="1200"]
Sheetal Angural Ex MLA[/caption]
Murder[/caption]
Man Stabbed[/caption]
Sheetal Angural Ex MLA[/caption]
भाजपा नेता मौके पर पहुंचे
विकास पर जानलेवा हमले के बाद परिवार ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद जिले भर से भाजपा नेता अस्पताल पहुंच गए। पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई हैं। पुलिस ने हत्या के आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक जालंधर के शिवाजी नगर में पूर्व विधायक अंगुराल के भतीजे विकास (17) का किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया।। आरोपी कालू ने उस पर दात से हमला किया गया। एक के बाद उस पर कई वार किए। भाजपा नेता अंगुराल ने बताया कि उन्हें शुक्रवार रात करीब 10 बजे के करीब फोन आया था कि विकास पर किसी ने हमला कर दिया।विकास को धारदार हथियार से मारा
जब वह घटनास्थल पर पहुंचे तो विकास खून से लथपथ पड़ा था। उसे तुरंत कपूरथला चौक स्थित जोशी अस्पताल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई। विकास परिवार में सबसे बड़ा था।यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल के डाक्टरों पर महिला ने लगाया गंभीर आरोप, AAP नेता से शिकायत
सूचना के बाद भाजपा नेता शीतल अंगुराल और उनके चचेरे भाई राजन अंगुराल अस्पताल में पहुंच गए हैं। डेडबॉडी को लेने को लेकर कार्रवाई चल रही है। जिले के कई अन्य भाजपा नेता भी अस्पताल में पहुंचे हैं। थाना-5 की पुलिस जांच में जुटी है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। अभी कत्ल का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। [caption id="attachment_80154" align="aligncenter" width="1200"]
Murder[/caption]
नशा तस्करों ने मारा
शीतल अंगुराल ने कहा कि मेरा जन्म भी बस्ती दानिशमंदा एरिया में हुआ है। इस कत्ल का कारण नशा है। इस एरिया में नशा खुलेआम बिकता है। मेरे भतीजे का कत्ल भी नशेड़ियों ने किया है। मैं परिषद चुनाव के कारण कैंट एरिया में था। मुझे बड़े भाई का फोन आया कि किसी ने विकास पर हमला कर दिया है। अस्पताल पहुंचा तो पता चला कि विकास की डेथ हो गई है। भाजपा नेता शीतल अंगुराल ने बताया कि युवक की पहचान कालू नामक युवक के तौर पर हुई है। हमला करने वाले तीन लोग थे। दो अन्य कौन थे, इसकी पुलिस जांच कर रही है। अभी किसी भी आरोपी को अरेस्ट नहीं किया गया है। शीतल का कहना है कि अभी सुबह में भतीजे को हंसते-खेलते छोड़कर गया था। घर जाकर क्या जवाब दूंगा। पूर्व विधायक ने ये भी बताया कि ये जो कालू नामक युवक है ये नशे का धंधा करता है और पुलिस पर भी हमला कर चुका है। [caption id="attachment_80309" align="aligncenter" width="1200"]
Man Stabbed[/caption]