Monday, 17 November 2025
पंजाब
Jalandhar News: पूर्व सांसद सुशील रिंकू से शहीद बाबू लाभ सिंह नगर में रेलवे ओवर ब्रिज बनाने की मांग
डेली संवाद, जालंधर।
Jalandhar News: पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद सुशील रिंकू (Sushil Rinku) से आज जालंधर की एक दर्जन से ज्यादा मोहल्ला सोसाइटियों और कालोनियों के पदाधिकारियों ने मुलाकात की। इन कालोनियों के लोगों ने सुशील रिंकू को एक मांगपत्र सौंपा। लोगों ने सुशील रिंकू से मांग की है कि मकसूदां रोड से शहीद बाबू लाभ सिंह नगर रोड के बीच पड़ती रेलवे लाइन पर रेलवे ओवर ब्रिज या रेलवे अंडरपास का निर्माण करवाया जाए।
जालंधर
(Jalandhar)
के पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने बताया कि आज शहीद बाबू लाभ सिंह नगर, अमर नगर, न्यू अमर नगर, आर्य नगर, कबीर नगर, शीतल नगर, राज नगर, राजा गार्डन, हरदेव नगर, न्यू सब्जी मंडी, फ्रैंड्स कालोनी, ग्रेटर कैलाश समेत कई कालोनियों की सोसाइटियों के प्रधानों और अन्य पदाधिकारियों ने शहीब बाबू लाभ सिंह नगर के पास रेलवे लाइन पर रेलवे ओवर ब्रिज या फिर रेलवे अंडरपास बनाने की मांग की है।
[caption id="attachment_73558" align="aligncenter" width="1200"]
Sushil Rinku BJP Punjab[/caption]
Sushil Rinku BJP Punjab[/caption]