ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Monday, 21 July 2025

Jalandhar Burlton Park: जालंधर के बल्टर्न पार्क में लंदन सिटी कार्निवाल और रायल सर्कस का बोरिया-बिस्तरा 'गोल'

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar Burlton Park Carnival Scam News Update: जालंधर में स्पोर्ट्स हब वाली बल्टर्न पार्क की जगह पर लाखों रुपए का चूना लगाने वाले लंदन स्नो सिटी कार्निवल (London Snow City Carnival) और रायल सर्कस (Royal Circus at Burlton Park Jalandhar) के आयोजक कार्रवाई होते देख कर सोमवार को खुद ही अपना टैंट और पंडाल उखाड़ लिया। इससे पहले निगम कमिश्नर गौतम जैन ने सर्कस आयोजकों को तीन दिन की मोहलत दी थी, जो रविवार शाम को पूरा हो गया था।

यह भी पढ़ें: कौन हैं अनमोल गगन मान? जिन्होंने MLA पद से इस्तीफा देकर राजनीति से सन्यास ले लिया

जालंधर (Jalandhar) के बल्टर्न पार्क में चल रहे लंदन स्नो सिटी कार्निवल (London Snow City Carnival) और रायल सर्कस (Royal Circus at Burlton Park Jalandhar) के स्कैंडल को डेली संवाद ( dailysamvad.com ) ने पर्दाफाश किया। इसके बाद मेयर वनीत धीर ने जांच के आदेश दिए। जांच में पाया गया कि तय जगह से तीन गुना ज्यादा जगह पर आयोजकों ने कब्जा कर 22 लाख रुपए से ज्यादा का चूना लगाया है। [caption id="attachment_79049" align="aligncenter" width="1200"] Royal Circus at Burlton Park Jalandhar Royal Circus at Burlton Park Jalandhar[/caption]

डेली संवाद ने किया स्कैंडल का पर्दाफाश

लंदन स्नो सिटी कार्निवल (London Snow City Carnival) और रायल सर्कस (Royal Circus at Burlton Park Jalandhar) को नगर निगम ने 44 दिन के लिए बल्टर्न पार्क में 5000 वर्ग गज जगह किराए पर दिया था, जिसके एवज में 11 लाख रुपए फीस जमा करवाई गई। जबकि आयोजकों ने वहां करीब तीन गुना यानि 15000 वर्ग गज जगह घेर कर पंडाल लगा दिया। जिससे करीब 22 लाख रुपए की टैक्स चोरी सर्कस के आयोजकों द्वारा की गई। इसका भंडाफोड़ डेली संवाद ने किया। स्कैंडल के पर्दाफाश होने के बाद मेयर वनीत धीर और नगर निगम के कमिश्नर गौतम जैन ने एक्शन लिया। तहबाजारी ब्रांच को कार्रवाई के आदेश दिए। तहबाजारी की टीम शुक्रवार को सर्कस के पंडाल को हटाने पहुंची तो सर्कस के आयोजक ने तीन दिन की मोहलत मांगी। मौके पर पहुंचे निगम कमिश्नर गौतम जैन ने हिदायत दी कि अगर तीन दिन में जगह खाली नहीं किया तो हर घंटे के 1 लाख रुपए फीस चार्ज करेंगे। [caption id="attachment_78687" align="aligncenter" width="1200"] Jalandhar Burlton Park Carnival Scam News Update Jalandhar Burlton Park Carnival Scam News Update[/caption]

रायल सर्कस के आयोजकों ने हटाया पंडाल

नगर निगम के अधिकारियों की इस हिदायत के बाद आज रायल सर्कस (Royal Circus at Burlton Park Jalandhar) के आयोजक ने अपना पंडा और टैंट हटाना शुरू कर दिया। नगर निगम के तहबाजारी शाखा के अधिकारियों ने कहा कि पंडाल और टेंट हट चुका है।