Saturday, 12 July 2025
पंजाब
Jalandhar Burlton Park: बल्टर्न पार्क में लंदन कार्निवाल के आजोयकों के बड़ी कार्रवाई, निगम ने भेजा नोटिस, जमा करवाने होंगे 22 लाख रुपए फीस
डेली संवाद, जालंधर।
Jalandhar Burlton Park Carnival Scam News Update: जालंधर में स्पोर्ट्स हब वाली बल्टर्न पार्क की जगह पर बड़ा स्कैंडल उजागर होने के बाद मेयर वनीत धीर ने बड़ा एक्शन लिया है। डेली संवाद द्वारा इस बड़े स्कैंडल को उजागर किया है। यही नहीं, इस घोटाले की इसकी शिकायत मेयर, कमिश्नर और सीएम आफिस से की गई है।
Vaneet Dhir Mayor[/caption]
Burlton Park Jalandhar Carnival News Update[/caption]
Burlton Park Jalandhar Carnival[/caption]
Bhagwant Singh Mann CM Punjab[/caption]
यह भी पढ़ें: जालंधर नगर निगम को लंदन कार्निवाल के आयोजकों ने लगाई 22 लाख रुपए की चपत!
डेली संवाद द्वारा बल्टर्न पार्क में लंदन स्नो सिटी कार्निवल (London Snow City Carnival) के आयोजकों द्वारा किए गए करीब 22 लाख रुपए के घोटाले का पर्दाफाश किया गया। इसके बाद मेयर वनीत धीर हरकत में आए। उन्होंने तहबाजारी शाखा से जांच के आदेश दिए। इसके बाद आयोजकों को नगर निगम ने नोटिस भेजा है। [caption id="attachment_71866" align="aligncenter" width="800"]
Vaneet Dhir Mayor[/caption]
नगर निगम ने भेजा नोटिस
लंदन स्नो सिटी कार्निवल (London Snow City Carnival) के आयोजकों को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है। नगर निगम के अधिकारी चाहें तो आयोजकों पर एफआईआर भी दर्ज हो सकती है। इसके साथ ही नगर निगम के अधिकारियों ने कहा है कि पार्किंग फीस वसूली तत्काल बंद की जाए। नगर निगम ने नोटिस भेजते हुए कहा है कि लंदन स्नो सिटी कार्निवल (London Snow City Carnival) के आयोजकों ने तय जगह से ज्यादा जमीन घेरा है, जिससे ज्यादा जमीन की फीस जुर्माने का साथ वसूल की जाएगी। जानकारी है कि आयोजकों ने 5000 वर्ग गज तय जमीन की बजाए करीब 15000 वर्ग गज जमीन पर कब्जा कर लिया। जिससे अब 22 लाख रुपए ज्यादा रकम निगम को जमा करवानी होगी। [caption id="attachment_77532" align="aligncenter" width="1200"]
Burlton Park Jalandhar Carnival News Update[/caption]
डेली संवाद ने किया स्कैंडल का पर्दाफाश
जालंधर के बल्टर्न पार्क (Burlton Park) में लंदन स्नो सिटी कार्निवल (London Snow City Carnival) की आड़ में नगर निगम (Municipal Corporation Jalandhar) को करीब 22 लाख रुपए चपत लगाई गई है। सरकारी खजाने को ये चपत किसी और ने नहीं, बल्कि London Snow City Carnival के आयोजकों ने लगाई है। आयोजकों ने 5000 वर्ग गज जमीन का किराया नगर निगम के खजाने में जमा करवा कर मौके पर 15,000 वर्ग गर्ज जमीन पर कब्जा कर लिया। जिससे निगम को भारी नुकसान हुआ है। जालंधर (Jalandhar) के बल्टर्न पार्क में London Snow City Carnival के आयोजकों ने नगर निगम से 5000 वर्ग गज जमीन 44 दिन के लिए किराए पर लिया है। इसकी एवज में आयोजकों द्वारा 11 लाख रुपए फीस निगम के खजाने में जमा करवाई गई है। बावजूद London Snow City Carnival के आयोजकों ने मौके पर निर्धारित जमीन की बजाए तीन गुना जमीन पर कब्जा कर पंडाल सजा दिया, वहीं बिना अनुमति के पार्किंग फीस की वसूली भी शुरू कर दी है।ऐसे किया घोटाला
नगर निगम के अधिकारियों के मुताबिक नगर निगम ने लंदन कार्निवल (London Snow City Carnival) के आयोजकों को 44 दिन के लिए 50 बाई 100 यानि 5000 वर्ग गज जगह पर पंडाल लगाने की अनुमति दी है। इसके एवज में 11 लाख रुपए किराया जमा करवाया गया है। हैरानी की बात तो यह है कि मौके पर 100 बाई 150 यानि 15,000 वर्ग गज जमीन पर कार्निवल के पंडाल लगाए गए हैं। यानि आयोजकों द्वारा तीन गुना ज्यादा सरकारी जगह पर कब्जा कर दुकानदारी की जा रही है। [caption id="attachment_77534" align="aligncenter" width="1200"]
Burlton Park Jalandhar Carnival[/caption]
22 लाख की होगी वसूली
निगम अफसरों के मुताबिक अगर तीन गुना यानि 15 हजार वर्ग गज जमीन पर पंडाल सजाया है, तो इसका पूरा किराया 33 लाख रुपए बनता है। चूंकि सरकारी खजाने में केवल 11 लाख रुपए ही जमा करवाया गया है, जिससे करीब 22 लाख रुपए नगर निगम का सीधे तौर पर नुकसान हो रहा है। इसके लिए नगर निगम के कुछ अफसर भी जिम्मेदार हैं।पार्किंग फीस वसूली बंद होगी
यही नहीं, London Snow City Carnival के आयोजक ने एक और घोटाला कर डाला है। नगर निगम से पार्किंग के लिए कोई जगह नहीं अलाट करवाई गई। बावजूद आयोजक ने पंडाल के बाहर पेड पार्किंग का धंधा शुरू कर दिया है। यहां रोड किनारे दोनों तरफ आयोजक के कारिंदे 10 से 100 रुपए प्रति घंटा पार्किंग शुल्क वसूल रहे हैं। जबकि ये जमीन नगर निगम की है, पार्किंग नहीं हो सकती है और न ही किसी वाहन से पार्किंग शुल्क वसूल किया जा सकता है। [caption id="attachment_73580" align="aligncenter" width="1200"]
Bhagwant Singh Mann CM Punjab[/caption]