Thursday, 10 July 2025
पंजाब
Jalandhar Burlton Park: जालंधर नगर निगम को लंदन कार्निवाल के आयोजकों ने लगाई 22 लाख रुपए की चपत!
डेली संवाद, जालंधर।
Jalandhar Burlton Park Carnival Scam News Update: जालंधर में स्पोर्ट्स हब वाली बल्टर्न पार्क की जगह पर बड़ा स्कैंडल हो गया। यह स्कैंडल किसी और ने नहीं, बल्कि बल्टर्न पार्क में लंदन स्नो सिटी कार्निवल (London Snow City Carnival) के आयोजकों ने किया है। इस घोटाले से नगर निगम को करीब 22 लाख रुपए का नुकसान हो रहा है।
Burlton Park Jalandhar Carnival News[/caption]
Burlton Park Jalandhar Carnival[/caption]
यह भी पढ़ें: पंजाब में जालंधर का यह नेता निकला डकैत, पार्टी से निष्कासित
जालंधर के बल्टर्न पार्क (Burlton Park) में लंदन स्नो सिटी कार्निवल (London Snow City Carnival) की आड़ में नगर निगम (Municipal Corporation Jalandhar) को करीब 22 लाख रुपए चपत लगाई गई है। सरकारी खजाने को ये चपत किसी और ने नहीं, बल्कि London Snow City Carnival के आयोजकों ने लगाई है। आयोजकों ने 5000 वर्ग गज जमीन का किराया नगर निगम के खजाने में जमा करवा कर मौके पर 15,000 वर्ग गर्ज जमीन पर कब्जा कर लिया। जिससे निगम को भारी नुकसान हुआ है। [caption id="attachment_77533" align="aligncenter" width="1200"]
Burlton Park Jalandhar Carnival News[/caption]
5000 वर्ग गज जमीन का 11 लाख किराया जमा कराया
जालंधर (Jalandhar) के बल्टर्न पार्क में London Snow City Carnival के आयोजकों ने नगर निगम से 5000 वर्ग गज जमीन 44 दिन के लिए किराए पर लिया है। इसकी एवज में आयोजकों द्वारा 11 लाख रुपए फीस निगम के खजाने में जमा करवाई गई है। बावजूद London Snow City Carnival के आयोजकों ने मौके पर निर्धारित जमीन की बजाए तीन गुना जमीन पर कब्जा कर पंडाल सजा दिया, वहीं बिना अनुमति के पार्किंग फीस की वसूली भी शुरू कर दी है। नगर निगम के अधिकारियों के मुताबिक नगर निगम ने लंदन कार्निवल (London Snow City Carnival) के आयोजकों को 44 दिन के लिए 50 बाई 100 यानि 5000 वर्ग गज जगह पर पंडाल लगाने की अनुमति दी है। इसके एवज में 11 लाख रुपए किराया जमा करवाया गया है। हैरानी की बात तो यह है कि मौके पर 100 बाई 150 यानि 15,000 वर्ग गज जमीन पर कार्निवल के पंडाल लगाए गए हैं। यानि आयोजकों द्वारा तीन गुना ज्यादा सरकारी जगह पर कब्जा कर दुकानदारी की जा रही है।15 हजार वर्ग गज जमीन पर पंडाल सजाया, फीस 33 लाख रुपए बनती है
निगम अफसरों के मुताबिक अगर तीन गुना यानि 15 हजार वर्ग गज जमीन पर पंडाल सजाया है, तो इसका पूरा किराया 33 लाख रुपए बनता है। चूंकि सरकारी खजाने में केवल 11 लाख रुपए ही जमा करवाया गया है, जिससे करीब 22 लाख रुपए नगर निगम का सीधे तौर पर नुकसान हो रहा है। इसके लिए नगर निगम के कुछ अफसर भी जिम्मेदार हैं। यही नहीं, London Snow City Carnival के आयोजक ने एक और घोटाला कर डाला है। नगर निगम से पार्किंग के लिए कोई जगह नहीं अलाट करवाई गई। बावजूद आयोजक ने पंडाल के बाहर पेड पार्किंग का धंधा शुरू कर दिया है। यहां रोड किनारे दोनों तरफ आयोजक के कारिंदे 10 से 100 रुपए प्रति घंटा पार्किंग शुल्क वसूल रहे हैं। जबकि ये जमीन नगर निगम की है, पार्किंग नहीं हो सकती है और न ही किसी वाहन से पार्किंग शुल्क वसूल किया जा सकता है। [caption id="attachment_77534" align="aligncenter" width="1200"]
Burlton Park Jalandhar Carnival[/caption]