Sunday, 07 December 2025
पंजाब
Jalandhar: जालंधर बस स्टैंड बना देह व्यापार का अड्डा, रात को सक्रिय गैंग का खुलासा
डेली संवाद, जालंधर।
Jalandhar: शहर के बस स्टैंड क्षेत्र से देर रात संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतें मिलने का सिलसिला जारी है। स्थानीय लोगों और यात्रियों का दावा है कि अंधेरा होने के बाद इलाके में कुछ गिरोह सक्रिय हो जाते हैं, जिन पर अवैध देह व्यापार से जुड़ी गतिविधियों में शामिल है।
video[/caption]
हाल ही में सौदेबाजी का एक वीडियो सामने आया है, जिसने इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जांच में पता चला है कि बस स्टैंड पर देर रात भी बड़ी संख्या में यात्री मौजूद रहते हैं। इसके बावजूद गिरोह बिना किसी डर के सक्रिय रहता है। सबसे हैरानी की बात यह है कि जिस स्थान पर यह गतिविधियां हो रही हैं, वहां से कुछ ही दूरी पर पुलिस चौकी स्थित है, लेकिन इसके बावजूद हालात जस के तस बने हुए हैं।
Jalandhar Bus Stand[/caption]
सौदेबाजी का वीडियो सामने आया
जालंधर (Jalandhar) में रात 9 बजे के बाद बस स्टैंड के बाहरी क्षेत्रों का माहौल रेड लाइट जोन में बदल जाता है। यहां महिलाओं और उनके साथियों का एक गिरोह सक्रिय हो जाता है, जो सड़क पर खुलेआम सौदेबाजी करते हुए दिखाई देता है। इस दौरान झांसा देकर लूटपाट की आशंका भी बढ़ जाती है। [caption id="attachment_26354" align="aligncenter" width="800"]
video[/caption]
हाल ही में सौदेबाजी का एक वीडियो सामने आया है, जिसने इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जांच में पता चला है कि बस स्टैंड पर देर रात भी बड़ी संख्या में यात्री मौजूद रहते हैं। इसके बावजूद गिरोह बिना किसी डर के सक्रिय रहता है। सबसे हैरानी की बात यह है कि जिस स्थान पर यह गतिविधियां हो रही हैं, वहां से कुछ ही दूरी पर पुलिस चौकी स्थित है, लेकिन इसके बावजूद हालात जस के तस बने हुए हैं।
रात में नरिंदर सिनेमा के पास भी रेड लाइट जोन
रात करीब 10:30 बजे नरिंदर सिनेमा के पास स्थित गली में तीन महिलाओं को देखा गया। उनके साथ दो कारें और एक बाइक सवार युवक खड़े थे। जैसे ही कोई व्यक्ति कार रोकता, एक महिला नजदीक आकर बातचीत शुरू कर देती। एक महिला ने कहा साहब टेंशन ना लो, होटल में चलो… किसी को आधार कार्ड नहीं चाहिए।यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल के डाक्टरों पर महिला ने लगाया गंभीर आरोप, AAP नेता से शिकायत
रात 11 बजे के करीब बस स्टैंड फ्लाईओवर के नीचे आरटीओ ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक के पास भी इसी तरह की कई महिलाएं पुरुषों के साथ सौदेबाजी करती दिखीं। पास मौजूद एक दुकान में काम करने वाले युवक ने नाम न लिखने की शर्त पर बताया कि यह गतिविधियां रोज होती हैं। उन्होंने कहा शिकायत करने से डर लगता है, इनके नशेड़ी साथी हमला कर सकते हैं। [caption id="attachment_44573" align="aligncenter" width="800"]
Jalandhar Bus Stand[/caption]