Saturday, 14 March 2026
जालंधर
Jalandhar News: कैंब्रिज स्कूल के बाहर निकल रही छात्रा की CCTV फुटेज आई सामने, कैसे पहुंची जालंधर हाईट्स?
डेली संवाद, जालंधर।
Jalandhar Cambridge International School CCTV: जालंधर हाइट्स में संदिग्ध परिस्थितियों में कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा की मौत के मामले में परिवार और लोगों में भारी रोष है। अब स्कूल से एक सीटीटीवी फुटेज सामने आई है, जिसमें छात्रा स्कूल के बाहर टहल रही है, फिर सड़क की तरफ चली जाती है। सीसीटीवी फुटेज में बच्ची स्कूल के बाहर अकेली निकलती हुई दिखाई दे रही है। जिसके बाद बच्ची ऑटो करके निकल जाती है। बताया जा रहा है कि बच्ची ऑटो में जालंधर हाईट्स पहुंची थी।
आपको बता दें कि कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल की 8वीं क्लास की 14 वर्षीया छात्रा जालंधर
(Jalandhar)
हाईट्स के फ्लैट की छठी मंजिल से छ्लांग लगाकर आत्महत्या कर लिया। लेकिन इस थ्योरी को लड़की के परिवार वाले झूठ करार देते हुए कैंब्रिज स्कूल के बाहर धरना लगा दिया था। परिवार वालों ने आरोप लगाए हैं कि बच्ची का मर्डर हुआ है। इस घटना को लेकर स्कूल के बाहर की एक सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। सीसीटीवी फुटेज में बच्ची स्कूल के बाहर अकेली निकलती हुई दिखाई दे रही है।
[caption id="attachment_105049" align="aligncenter" width="1200"]
Cambridge International School Jalandhar[/caption]
Cambridge International School Jalandhar Protest News[/caption]
Cambridge International School Jalandhar[/caption]
ऑटो में जालंधर हाईट्स पहुंची
सीसीटीवी फुटेज में बच्ची ऑटो करके निकल जाती है। बताया जा रहा है कि बच्ची ऑटो में जालंधर हाईट्स (Jalandhar Hights) पहुंची थी। वहीं दूसरी ओर परिवार ने स्कूल का रजिस्ट्रर भी दिखाया है, जिसमें 10 बच्चों में से 7 बच्चे स्कूल में आए थे। परिवार ने आरोप लगाए है कि 7 बच्चों की सिक्योरिटी भी स्कूल प्रशासन द्वारा नहीं की गई। इस घटना को लेकर देर रात तक परिजनों द्वारा स्कूल के बाहर धरना लगाया था। परिजनों का कहना है कि बच्ची के पास कोई वाहन नहीं है, ऐसे में वह खुद बच्ची को स्कूल छोड़ने और लेने के लिए जाते थे।यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
परिवार ने कहा कि बिना साधन के बच्ची जालंधर हाइट्स में कैसे पहुंच गई। परिजनों का आरोप है कि काफी देर तक वह स्कूल के बाहर धरना लगा कर बैठे हुए थे लेकिन काफी समय बीत जाने तक ना तो स्कूल का प्रशासन उनके पास आया और ना ही पुलिस प्रशासन उनसे बात करने के लिए उनके पास पहुंचा। [caption id="attachment_105051" align="aligncenter" width="1200"]
Cambridge International School Jalandhar Protest News[/caption]