Tuesday, 21 April 2026
जालंधर
Jalandhar News: जालंधर के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और कारोबारी मंजीत सिंह सेठी के पुत्र इंदरप्रीत सेठी का कनाडा में निधन
डेली संवाद, जालंधर/कनाडा।
Jalandhar Nrws: जालंधर से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है, जहां शहर के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पंजाब के जाने-माने कारोबारी मंजीत सिंह सेठी (Manjit Singh Sethi) को गहरा सदमा लगा है। उनके 37 वर्षीय पुत्र इंदरप्रीत सिंह सेठी का कनाडा में आकस्मिक निधन हो गया है।
जानकारी के अनुसार, जालंधर
(Jalandhar)
के इंदरप्रीत सिंह सेठी पिछले करीब 10 वर्षों से अपने परिवार के साथ कनाडा (Canada) में रह रहे थे और वहीं एक दफ्तर में कार्यरत थे। बताया जा रहा है कि काम के दौरान अचानक उन्हें दिल का दौरा पड़ा, जिसके चलते उनका निधन हो गया। इस अचानक हुई घटना से परिवार और परिचित गहरे सदमे में हैं।