ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Sunday, 20 September 2026

Jalandhar News: जालंधर कैंट पेरीफेरी रोड को लेकर लोगों की बढ़ी चिंता, पार्षद बलराज ठाकुर ने जसवंत नगर और गढ़ा का किया दौरा

Jalandhar News: जालंधर कैंट पेरीफेरी रोड को लेकर लोगों की बढ़ी चिंता, पार्षद बलराज ठाकुर ने जसवंत नगर और गढ़ा का किया दौरा

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर कैंट की प्रस्तावित पेरीफेरी रोड को लेकर आज बलराज ठाकुर ने राम प्रकाश सहदेव और अजीत वालिया के साथ अटवाल हाउस से लेकर जसवंत नगर और गढ़ा तक का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर पेरीफेरी रोड का निर्माण न होने के कारण आ रही समस्याओं के बारे में जानकारी ली।

लंबे समय से लटका है पेरीफेरी रोड का मुद्दा

जसवंत नगर और गढ़ा के लोगों ने बताया कि कैंट पेरीफेरी रोड का मुद्दा लंबे समय से लंबित है। स्थानीय लोगों के मुताबिक उनके घरों के सामने बड़ी सीवर लाइन बिछी हुई है, जबकि आर्मी की ओर से कई जगहों पर बुर्जियां लगाई गई हैं। लोगों ने आरोप लगाया कि कई बार दीवार बनाने की कोशिश भी हुई, लेकिन विरोध के कारण मामला आगे नहीं बढ़ सका।

लोगों का कहना है कि घरों के बाहर की जगह आज भी कच्ची है और वहां झाड़ियां व गंदगी जमा रहती है, जिससे उन्हें परेशानी होती है।

Balraj Thakur Jalandhar.jpg

कुछ हिस्सों में कच्ची सड़क मौजूद

प्रस्तावित कैंट पेरीफेरी के अटवाल हाउस कॉलोनी के पीछे कुछ हिस्सों में कच्ची सड़क मौजूद है, जिसका स्थानीय लोग आवागमन के लिए इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, कुछ जगहों पर यह रास्ता बंद हो जाता है।

यह भी पढ़ें: जालंधर कैंट हलके में कट गई अवैध कालोनी, डिप्टी मेयर बोले- कालोनाइजर पर FIR दर्ज होगी

जानकारी के अनुसार बीएसएफ चौक से फोलड़ीवाल डिस्पोजल तक बड़ी सीवर लाइन प्रस्तावित पेरीफेरी के रास्ते में अटवाल हाउस कॉलोनी से पंजाबी बाग तक नगर निगम द्वारा डाली गई है।

Balraj Thakur.jpg

आर्मी और सिविल अथॉरिटी के बीच बनी थी सहमति

कैंट पेरीफेरी रोड का मामला लंबे समय से लंबित होने के कारण नगर निगम इस मामले में नोडल अधिकारी के तौर पर काम कर रहा है। आर्मी और सिविल अथॉरिटी के बीच हुई बैठकों के बाद 10 मीटर चौड़ी सड़क बनाने के लिए आर्मी की जमीन उपलब्ध करवाने और उसके बदले पंजाब सरकार की ओर से फंड या जमीन देने पर सहमति बनी थी।

दौरे के दौरान राज कुमार मेहता, प्रितपाल मरवाहा, अजय कुमार, सतनारायण, नरेंद्र कुमार, शांति देवी, यश और दीपक समेत अन्य स्थानीय लोगों ने पेरीफेरी रोड का निर्माण न होने से जुड़ी समस्याएं बलराज ठाकुर के सामने रखीं।