Saturday, 28 February 2026
जालंधर
Jalandhar News: जालंधर में पुलिस थाने में समझौते के दौरान जमकर मारपीट, सेठी के गर्दन पर घातक वार, 16 टांके लगे
डेली संवाद, जालंधर।
Jalandhar News: जालंधर में पुलिस थाने के अंदर ही बवाल हो गया। पुलिस थाने में दो पक्षों में सुलह के दौरान जमकर मारपीट हुई। इस दौरान एक पक्ष में आए एक लड़के ने दूसरे पक्ष के एक लड़के की गर्दन को काट दिया। तेजधार हथियार से पुलिस थाने के अंदर जमकर मारपीट की गई। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। घायल लड़के को इलाजे के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
जानकारी के मुताबिक जालंधर
(Jalandhar)
कैंट के थाने में राजनीमे के लिए बुलाए गए छात्र गुट भिड़ गए। एक युवक ने तेजधार हथियार से दूसरे पर हमला कर दिया। उसकी गर्दन पर कई जगह कट लगे हैं जिसके चलते उसे सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। डॉक्टरों ने युवक की गर्दन पर 16 टांके लगाए हैं। युवक की हालत खतरे से बाहर है।
[caption id="attachment_103722" align="aligncenter" width="1200"]
घायल युवक के रिश्तेदार[/caption]
घायल युवक के रिश्तेदार[/caption]
मुकुल सेठी पर हमला
घायल की पहचान मुकुल सेठी के रूप में हुई है और वह 10वीं क्लास में पढ़ता है। बच्चे के पिता ने बताया कि SD मॉडल स्कूल के छात्र से बेटे का विवाद हुआ था। इसे लेकर पुलिस ने दोनों पक्षों को समझौते के लिए बुलाया था। जहां थाने में बेटे पर हमला कर दिया गया। चश्मदीद ने बताया कि थाने में आईओ एएसआई मुख्तयार मौजूद नहीं थे। इसके बाद दोनों पक्षों में थाने के बीच ही विवाद शुरू हो गया।यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
राजीनामे के दौरान हुई बहस के बीच पुलिस कर्मियों ने दोनों को शांत करवाने की कोशिश की, लेकिन दूसरे पक्ष से लड़के के बड़े भाई ने थाने में ही ब्लेड से नौजवान की गर्दन पर हमला कर दिया। व्यक्ति ने कहा कि घटना को अंजाम देकर युवक मौके से भागने लगा तो उसे काबू कर लिया गया। पिता के डांटने के चलते थाने में विवाद हो गया।